धारूहेड़ा में गैस सिलेंडर कैसे फटा, जांच पर ​टिकी निगाहें !

On: July 30, 2026 3:48 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने पर झुलसे श्रमिक रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा वार्ड17 ओमनगर कालोनी में बुधवार शाम को गैस सिलेडर में हुए बलास्ट के मामले ने प्रशासन को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है इस कालोनी पहले भी खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम बडे सिलेंडरों को अवैध रिफिलिंग को लेकर जबत कर चुकी है। बता दे कि सिलेंडर की चपेट में आने से 6 श्रमिक के झुलस गए। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने पर झुलसे श्रमिक को रेवाडी में भर्ती करवाते हुए
धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने पर झुलसे श्रमिक को रेवाडी में भर्ती करवाते हुए

 

आग लगने की की सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायरबिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया दिया गया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गैस भरते समय सिलेंडर फटा, धारूहेड़ा में चार श्रमिक झुलसे
गैस भरते समय सिलेंडर फटा, धारूहेड़ा में चार श्रमिक झुलसे

धारूहेड़ा के ओम नगर में मीरपुर के रहने वाले अजीत ने मकान बनाया व दुकान बनाई हुई है । दुकान को किराये पर दिया हुआ है। वहा पर मोनू दुकानदार बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने का कार्य करता है। बुधवार शाम को बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते टाइम सिलेंडर फट गया ।

चार श्रमिक झुलसे: दुकान के पास खडे हुए बिहार के जिला वैशाली का रहने वाला अभय सिंह, विनय कुमार, चंदन व पिंटू घायल हो गए है। सभी श्रमिक है तो वही पास में किराये पर रहते है। हादसे के तुरंत बाद आस पास के लोगों घायलों को संभाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पहले Bhi हो चुके है हादसे’ धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में ये कोई नया हादसा नहीं हैं इससे पहले भी गैस सिलेंडर फटने से कई हादसे हो चुके है। बार बार प्रशासन की ओर से छोटे सिलेंडरों केभरने पर मनाई की हुई है लेकिन अवैध गैस सिलेडर भरने पर अंकुश नहीं लग रहा है।

 

ब्लास्ट से हुआ धमका

बता दे कि धमाके के साथ हुए ब्लॉस्ट के बाद सिलेंडर कमरे की दीवार तोड़कर दुकान में आ गया। जिससे कमरे में मौजूद और दुकान व काउंटर के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। झुलसने वालों में वैशाली बिहार निवासी अभय, उमर, विनय, चंदन, पिंटू, मन्नू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां अभय और चंदन की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

जांच में होगा खुलासा

थान सेक्टर छह प्रभारी सचिन कूंडू ने बताया कि अभी गैस सिलेंडर कैसे फटा इसकी जांच की जा रही है। घायलो के ब्यान दर्ज नहीं हो सकते है। उनके ब्यान के बाद जांच की जाएगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें