राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में मनाया कारगिल विजय दिवस

On: July 28, 2026 10:13 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ् करते हुए प्राचाया दयावती

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मंगलवार को बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति तथा भारतीय सेना के वीर जवानों के अद्वितीय साहस एवं बलिदान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। इस मौके पर प्रायार्य दयावती ने कारगिल में अपने प्राणो की आहूति देने वालों को नमन किया

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मंगलवार को बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मंगलवार को बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की वीरता और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीत, भाषण प्रतियोगिता तथा कारगिल युद्ध पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ् करते हुए प्राचाया दयावती
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ् करते हुए प्राचाया दयावती

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मोनू एवं अमन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ् करते हुए प्राचाया दयावती
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ् करते हुए प्राचाया दयावती

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें