Haryana: 14.45 लाख की ठगी के आरोपी की रेवाड़ी जेल में मौत ?

On: July 27, 2026 2:51 PM
Follow Us:
REWARI JAIL

Haryana: रेवाड़ी: रेवाड़ी जिला जेल में बंद साइबर ठगी के एक आरोपी हवालाती की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दे कि उसे सोमवार केा सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की शव गृह में रखवा दिया है।

जानिए कहां का था रहने वाला हवालाती

बता दे साइबर क्राइम के चलते मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर निवासी 41 वर्षीय राहुल राजेंद्र कदम को तीन दिन पहले की काबू किया था। बता दे कि पुलिस के अनुसार राहुल साइबर ठगों को बैंक खाते दिलाता था ।?

इलाज के दौरान तोडा दम: बता दे सोमवार को हवालाती की तबीयत बिगडने उसे रेवाड़ी में भर्ती करवाया। हवालाती की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मौत के कारणों का पता हीं चल पाया है।

14.45 लाख की ठगी का मामला

रेवाड़ी साइबर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 14.45 लाख की ठगी के आरोप में एमपी के जिला रीवा के गांव चौरा निवासी प्रद्युमन मिश्रा व जिला रीवा के गांव रहट निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद 24 जुलाई को अपने खाते में 4. 50 लाख ट्रांसफर करवाने वाले महाराष्ट्र कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमैन्ट हाल आबाद फुलेवाडी फर्सट बस स्टाप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर के साथ बैंक खाते देने के आरोपी जिला कोल्हापुर के गजानन महाराज नगर संभाजी नगर निवासी राहुल राजेन्द्र कदम को गिरफ्तार किया था।

सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीने मे दर्द के चलते एक हवालाती को अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now