Bhiwadi E Bus Seva: भिवाड़ी में जल्द दौडेगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां जाने रूट

On: July 27, 2026 1:00 PM
Follow Us:
Bhiwadi E Bus Seva: भिवाड़ी में जल्द दौडेगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां जाने रूट

Bhiwadi E Bus Seva :  भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के लोगों एक बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से इंतजार कर रहे ​भिवाड़ी के लोगो को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। पहले चरण में यहां पर 15 बसे चलाई जाएगी। जिनके लिए रूट भी तय कर दिया गया है। बता दे कि भिव़ाड़ी की इस ​महत्वाकांक्षी योजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा।

बता दे कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरपीसीबी) की ओर से भिवाड़ी को एक योजना तैयार की है जिसके चलते 15 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बस) भिवाडी को दी जाएगी। बता दे इस परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनेगा बल्कि औद्योगिक शहर में प्रदूषण के स्तर को कम होगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो ये परियोजना को दिसंबर 2026 तक बसों के संचालन कर दिया जाएगा।

 

BHIWADI NEWS
BHIWADI NEWS

जानिए क्या रहेगा बस का रूट

ई-बस सेवा को औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों से जोड़ने के लिए शहर में 16 प्रमुख स्थानों पर आधुनिक बस स्टॉप बनाए जाएंगे. इनमें अलवर बाइपास रोड, मंशा चौक, अजंता चौक, बाबा मोहनराम मंदिर, नीलम चौक, भिवाड़ी मोड़, यूआईटी फेज थर्ड थाना, ईएसआईसी अस्पताल, पुराना डीटीओ कार्यालय, हेतराम चौक, रीको चौक, फूलबाग चौक, बैरियर चौक, चैम्पियन चौक, परशुराम चौक और भिवाड़ी टोल रहेगा। बता दे प्रशासन की ओर से इन रूट के आस पास आसपास ही चार्जिंग सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

दो जगह बनेगे चार्जिंग स्टेशन

बता दे कि इस परियोंजन को सिरे चढाने के लिए काम जोरो पर चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा। भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) और नगर परिषद मिलकर इस परियोजना को सिरे चढाया जाएगा। बत दे इन 15 बसों के भिवाडी में मुख्य रूप से शहर में दो बड़े ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इसके बाद इन बसो की संख्या बढाने के साथ चार्जिंग स्टेशन भी बढाए जाएंगें।

भिवाड़ी में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए लगभग 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना को मंजूरी दी गई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। पहले चरण में 15 बसे चलाई जाएंगी। प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों, आंतरिक मार्गों और मुख्य संपर्क मार्गों को जोड़ते हुए रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बसें शुरू होने से पहले अंतिम रूप दिया जाएगा।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को परिवहन व्यवस्था में बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने क्षेत्र में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की स्वीकृति दे दी है। इससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों कामगारों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक जाम व प्रदूषण में कमी आएगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

बता दे कि चार्जिंग स्टेशनों के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने का काम तेजी से चल रहा है और जुलाई 2026 के अंत तक जमीन चयन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है ये परियोजना​ भिवाडी के लिए बडी लाभदायक होगी।

मुकेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now