धारूहेड़ा: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर में 101 मरीजों की करवाई जांच

On: July 26, 2026 4:21 PM
Follow Us:
"कैनन इण्डिया" के सहयोग से ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया संस्था द्वारा संचालित अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

धारूहेड़ा: “कैनन इण्डिया” के सहयोग से ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया संस्था द्वारा संचालित अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंडियन कैंसर सोसाइटी, नई दिल्ली की 15 सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन एवं सर्जन, दंत चिकित्सक, ईएनटी विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन तथा कैंसर डिटेक्शन मेडिकल वैन शामिल रही।

अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया
अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया

शिविर के दौरान कुल 101 लोगों की कैंसर संबंधी जागरूकता, परामर्श, स्क्रीनिंग एवं आवश्यक जांच की गई। इनमें 84 महिलाएं तथा 17 पुरुष शामिल रहे। महिलाओं को विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, नियमित जांच, बचाव के उपाय तथा समय पर पहचान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया
अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया

प्रोजेक्ट के सुरेन्द्र मुन्दरिया ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते रोग की पहचान सुनिश्चित करना है।

अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया
अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया

ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट टीम ,वालंटियर्स एवं वाईके हेल्थ सेण्टर के संचालक श्री अजय किराड़, राहुल यादव एवं उनके सहयोगी सुमित विश्वकर्मा तथा विकास शर्मा का सक्रिय योगदान रहा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ, 800 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ, 800 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण

हरियाणा में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार

हरियाणा में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार, 3 दिनों तक उमस करेगी परेशान, जाने ताजा वेदर अपडेट

Haryana News

रेवाड़ी में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के 455 पदों पर निकली भर्ती: ADC राहुल मोदी ने दी जानकारी, जानें आवेदन का तरीका और डायरेक्ट लिंक

कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए 'राष्ट्रीय आयोग' पर पुस्तक का लोकार्पण

कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए ‘राष्ट्रीय आयोग’ पर पुस्तक का लोकार्पण

Dharuhera Highway Accident : धारूहेड़ा में बाइक से गिरी महिला मौत, NHAI पर उठे सवाल

Dharuhera Highway Accident : धारूहेड़ा में बाइक से गिरी महिला मौत, NHAI पर उठे सवाल

धारूहेड़ा: राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक संरक्षक कप्तान सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक संपन्न, सामाजिक विकास एवं संगठन सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा