रेवाड़ी में ठगी करने का एक ओर नया हथंकडा, 10 माह बाद आया काबू

On: September 11, 2026 4:50 PM
Follow Us:
THAGI
THAGI

रेवाड़ी में ठगी करने का लेकर शातिर हर दिन नए नए हथकंडे अपना रहे है . साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

टास्क् में मुनाफा के नाम पर ठगी

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 1 सितंबर को मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही मूल रूप से राजस्थान के सरदार शहर निवासी पूनम स्वामी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 28 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए दिए गए लिंक पर एप्लाई किया था। इसके बाद वह टेलीग्राम से एक चेन सिस्टम से जुड़ गई। इसके बाद उसके पास गूगल रिव्यू के लिए टास्क भेजे गए।

लालच में गवाए एक लाख रूपए

उसे पहले 800 रुपये के बदले 1040 और उसके बाद 3 हजार रुपये के बदले 3900 रुपये मिले। अगले टास्क के लिए उसने एक खाते में 15 हजार और दूसरे में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। जब उसने चैटिंग के जरिए प्रोफिट की मांग की तो उसे बताया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे अनफ्रीज कराने के लिए 60 हजार रुपये और ट्रांसफर करने होंगे। उसने यह राशि भी दो ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उससे 1 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा, तो उसे ठगी का पता चला।

एक शातिर गुजरात से काबू

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये उसके भाई के खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी नरपत व हर्ष वर्धन सिंह सांदु ने यह खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now