हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाले हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं तूफानी हवाएं चलने से ठंडक का एहसास होगा।
मानसून की फिर हुई दमदार एंट्री
हरियाणा में एक बार फिर से मानसून की दमदार एंट्री हुई है। मानसून की दमदार एंट्री होने से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम रेवाड़ी सहित कई जिलों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्यों के कई जिलों में पानी भर गया है।
अगले 2 घंटे में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के द्वारा अगले कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटे के दौरान हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी और सिरसा, रेवाड़ी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो बारिश होने से राज्य का मौसम सुहाना हो जाएगा।













