हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

On: July 21, 2026 7:14 AM
Follow Us:
Breaking News

 

Haryana Weather Update: मौसम का मिजाज …पिछले कुछ दिनों से उत्तरी भारत के हरियाणा में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जहां सोमवार का कई जिलों में बारिश् हुई वही मंगलवार को भी सुबह से बारिश् शुरू हो गई हैं

अगले 7 दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

  • 21 जुलाई को मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश हो सकती है, तापमान 30°C से 27°C के बीच रहेगा. कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
  • 22 जुलाई को कई जगहों पर हल्की और कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 27°C दर्ज किया जा सकता है. 23 जुलाई को कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, तापमान 33°C से 28°C के बीच रहेगा.
  • 24 जुलाई को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है।
  • 25 जुलाई को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 29°C रहेगा
  • 26 जुलाई को तेज गरज और आंधी के साथ मौसम बिगड़ेगा और कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार है। तापमान 35°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है।

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की शुरुआत अच्छी रहने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से वर्षा की गतिविधियां कमजोर रही हैं। अब 20 जुलाई से मौसम फिर करवट ले लिया है । जुलाई के अंतिम दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया हैं

बता दे कि बंगाल की खाड़ी में 20 और 25 जुलाई के आसपास बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र मानसून को मजबूती देंगे। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर तेज वर्षा होने के आसार हैं।

 

Haryana weather news in Hindi
Haryana weather news in Hindi

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। करीब एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण आमजन बेहाल थे, वहीं किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों पर गर्मी का असर दिखाई देने लगा था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। बाजारों और सड़कों पर भी लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 20 से 30 जुलाई के बीच उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल और जींद में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है। वहीं मध्य और दक्षिणी हरियाणा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और खेतों में नमी बढ़ने से फसल को संजीवनी मिलेगी। वही अमर सैनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान थे। गर्मी इतनी ज्यादा थी कि बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। आज हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। वही भारत भूषण ने बताया कि बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से चाय पीने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।

 

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होगी, जिससे गर्मी से और राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Weather Alert

गुरूग्राम में सुबह से बारिश् शुरू

गुरुग्राम में मंगलवार तड़के करीब चार बजे से शुरू हुई तेज वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान घने काले बादलों से ढका रहा और लगातार हो रही वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली बता दे कि बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी, जिससे सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
वर्षा और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बनी रह सकती है।

 

21 से 24 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ, जो पहले हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई थी, अब दक्षिण की ओर लौट रही है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में 21 से 24 जुलाई के दौरान मानसून की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

 

गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीच-बीच में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now