धारूहेड़ा: भिवाड़ी रोड पर महेश्वरी के पास बुधवार शाम को एक अधेड का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हो गई है। वह मूल रूप से बिहार का था तथा वर्तमान भिवाड़ी के अरावली विहार सेक्टर-10 क्षेत्र में रह रहा था। मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बता दे सेक्टर छह धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि महेश्वरी में मुख्य मार्ग पर किसी अधेड का शव पडा हुआ है। टीम ने शव को कब्जे मे लेकर उसकी पहचान की तथा परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
शराब ठेके के पास मिला शव, मृतक बिहार का था निवासी
पुलिस को सूचना मिली थी कि महेश्वरी ईजी डे शराब ठेके के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने के बाद जांच में उसे मृत पाया गया। मृतक की पहचान विजय कुमार (उम्र 54 साल), पुत्र शिवरतन प्रसाद के रूप में हुई है। विजय कुमार मूल रूप से गांव नवानगर , जिला बक्सर (बिहार) का रहने वाला था, जो वर्तमान में भिवाड़ी के अरावली विहार सेक्टर-10 क्षेत्र में रह रहा था
मरने को कारणो नही लगा पता: पुलिस ने बताया विजय कुमार के मरने के कारणो का पता नहीं चल पाया है। मृतक को गुरूवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल शव को पुलिस ने रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।













