धारूहेड़ा: विशाल कॉलोनी के निवासियों ने जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा से मुलाकात कर समाधान की मांग की। बैठक में कॉलोनी में लटक रहे बिजली के तार, खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े के ढेर तथा गलियों में बने टूटे हुए सीवर चैंबरों की समस्या प्रमुखता से उठाई गई।
नरेंद्र चौहान, गोपाल तिवाड़ी, महिपाल, रणधीर, शिवराज, जसबीर , जयसिंह ने बताया कि लटकते बिजली के तार कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वहीं खाली प्लॉटों में लगातार कूड़ा डाले जाने से गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा गलियों में टूटे हुए चैंबर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कूड़ा लेने वाली गाड़ी सुबह आती है काफी नौकरी वाले कर्मचारी सुबह या तो होते नहीं है या फिर दूसरी शिफ्ट में होती है लोगों ने सुझाव दिया कि बड़े डस्टबिन रखे जाएं ताकि लोग कूड़ा वहा पर डाल सके। क्योकि नोकरी वाले व किराये पर रहने वाले सुबह सुबह कूडा डालने में असमर्थ् रहते हैं
चेयरमैन अजय जांगड़ा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और विशाल कॉलोनी की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।













