रेवाड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के समापन में अब केवल एक दिन शेष बचा है। यानि अंतिम तारिख 14 जुलाई है। ऐसेू में जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे बिना देरी किए इसे भरकर अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा करवाएं।
इस लिंक पर देख सकते है पुराना रिकोर्ड
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन सर्च करने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। मतदाता वर्ष 2002 की विशेष गहन पुनरीक्षण सूची में अपना नाम निम्न लिंक https://voters.eci.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम, ईपीआईसी नंबर अथवा अन्य विवरण के माध्यम से भी खोजा जा सकता है।
डीसी ने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा करने से मतदाता के निर्वाचन रिकॉर्ड का सत्यापन सुगमता से हो सकेगा तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा। सभी पात्र मतदाता अपने वर्तमान मतदाता विवरण तथा आवश्यकता होने पर वर्ष 2002 की निर्वाचक नामावली अथवा संबंधित परिजन के विवरण के आधार पर निर्धारित जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी पात्र मतदाता अभियान की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित BLO को उपलब्ध कराएं, ताकि जिला की निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं नवीनतम बनाया जा सके।
नहीं हटेगा तो स्वयं होगें जिम्मेदार
बार बार अपील की जा रही है कि SIR फार्म को लेकर लापरवाही नहीं करें। आपकी सुविधा के लिए बीएलओ डोर टू डोर फार्म लेकर पहुंच रहे है। सरकार की ओर से आन लाईन सर फार्म भरने की सुविधा दी हुई है। अंतिम तिथि 14 जुलाई है। आमजन से अपील की जा रही वे जरूर सर फार्म जाम करवाएं अन्यथा उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा जिसके लिए वे स्वंय जिम्मेदार होंगे।













