धारूहेड़ा: डूंगरवास से रसगन मार्ग बना तालाब

On: July 8, 2026 5:14 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: डूंगरवास से रसगन मार्ग बना तालाब

धारूहेड़ा: कस्बे में हुई करीब एक घंटे की बारिश ने डूंगरवास से रसगन जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। पहली ही तेज बारिश में सड़क पर इतना जलभराव हो गया कि लोगों का पैदल और वाहन से निकलना मुश्किल हो गया। जलभराव के चलते सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीण विवेक जेलदार, अमन, अंकित, विजय, भोला, अखिल, पवन और मनबीर ने बताय कि मुख्य मार्ग से जल निकासी के पर्याप्त और स्थायी इंतजाम नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। पानी सड़क पर जमा होने के साथ आसपास के घरों की ओर बढ़ने लगा, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई।’

 

 धारूहेड़ा:  डूंगरवास से रसगन मार्ग बना तालाब
धारूहेड़ा: डूंगरवास से रसगन मार्ग बना तालाब

 

हर बारिश में यही हालात: ग्रामीणों ने बताया हर बारिश में ऐसा हो रहा है। गलियों मे जमा हो पानी से लोग परेशान है। लोगो का कहना है अगर सड़क को ठीक तरह से बनाया जाता तो जलभराव नही होता।

जलभराव के कारण नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा अन्य राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now