Char Dham Yatra 2026: यात्रा की आनलाइन बुकिंग, जरूरी दस्तावेज व पूरी जानकारी

On: July 4, 2026 5:10 PM
Follow Us:
Char Dham Yatra 2026

Char Dham Yatra 2026:  उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है। डीसी अभिषेक मीणा ने उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बारे में बताया कि जिले से चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को आधार प्रमाणीकरण के साथ पंजीकरण कराना होगा।

चारधाम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन

डीसी ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए श्रृद्घालु ऑनलाइन पंजीकरण registrationandtouristcare.uk.gov.in या Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कर सकते है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in का प्रयोग कर सकते है।Char Dham Yatra 2026

 

उन्होंने यात्रियों से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1364, 0135-2559898, 0135-2552627 तथा ईमेल आइडी controlroomutdb@gmail.com व touristcare.uttarakhand@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।

 

यात्रा के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं सुगम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। पंजीकरण के बाद यात्रियों को क्यूआर कोड युक्त रजिस्ट्रेशन पत्र और यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।

धामों में प्रवेश से पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा दर्शन टोकन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन पोर्टल तथा टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए केवल अधिकृत आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच कराएं श्रद्धालु

डीसी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराना, नियमित व्यायाम करना तथा पर्याप्त गर्म कपड़े और आवश्यक दवाइयां साथ रखना जरूरी है। 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, गर्भवती महिलाओं तथा हृदय, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और मधुमेह के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सरकार ने ओवरस्पीडिंग, शराब-तंबाकू का सेवन, कूड़ा फैलाने, बिना अनुमति वीडियो/रील बनाने और निजी वाहनों का टैक्सी के रूप में उपयोग करने पर रोक लगाने की अपील की है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now