NH-48 Traffic Alert: हाईवे पर मालपुरा के पास रेंग रहे वाहन, NHAI की लापरवाही से जनता परेशान

प्रकाशित: 30 जून 2026, 3:40 AM
NH-48 Traffic Alert: हाईवे पर मालपुरा के पास रेंग रहे वाहन

 NH-48 Traffic Alert: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को कई दिनो से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर मालपुरा के पास आज फिर से भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। NH-48 Traffic Alert

बता दे दिल्ली जयपुर हाईवे करीब तीन किलोमीटर के दायरे में दो अलग-अलग जगहों पर हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। हीरो के पास जहां ओवरब्रिज बनाया जा रहा है वही एक किलोमीटर पास ही हाईवे की जयपुर जाने वाली सडक को बनाया जा रहा है। इस कार्य के कारण मुख्य मार्ग का ट्रैफिक सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन सर्विस लाइन काफी छोटी और संकरी होने की वजह से यहाँ हर थोड़ी देर में गाड़ियों का चक्का जाम हो रहा है।

nh 48 jam
nh 48 jam

3 किलोमीटर में दो जगह कार्य होने से बिगड़े हालात

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मालपुरा के आसपास का यह इलाका अब वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। क्योकि एनएचएआई महज तीन किलोमीटर के क्षेत्र में दो स्थानों पर एक साथ काम शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर के चलते सड़क बंद होने से पूरा ट्रैफिक सर्विस लाईन पर आर गया है। काम चलने की वजह से भारी वाहनों (ट्रकों और बसों) को निकलने में काफी समय लग रहा है, जिससे छोटे वाहन और कारें भी जाम के जाल में फंस गई हैं।

सर्विस लाइन छोटी और संकरी होने से थम रही रफ्तार

बता दे कि हाईवे अथॉरिटी ने मुख्य सड़क को बंद करके ट्रैफिक को सर्विस लेन पर तो भेज दिया, लेकिन यह नहीं देखा कि सर्विस लाइन इतनी छोटी और तंग है कि वह हाईवे के भारी ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल सकती। मालपुरा, धारूहेड़ा और बावल की तरफ जाने वाले स्थानीय लोगों को इस जाम के कारण दफ्तर, फैक्ट्री और घरों तक पहुंचने में घंटों की देरी हो रही है। लोगों का कहना है कि काम शुरू करने से पहले सर्विस लेन को चौड़ा किया जाना चाहिए था।

फुट ओवरब्रिज का काम अधर में लटका

करीब छह माह पहले शुरू किया फुट ओवरब्रिज का काम अभी भी अधर में लटका हुआ है। अगर रहते मालपुरा के पास बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज तैयार हो जाता तो पैदल व दोपहिया लेकर आने वाले लोग आसानी से हाईवे पर पार कर सकेंगे। लोगो का कहना है एक तो पहले ही तीन किलोमीटर में दो काम शुरू कर दिए वहीं फुट ओवरब्रिज का काम बंद पडा है। बताया जा रहा है इसको लेकर हाईवे अथोरिटी को शिकायत तो की है लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है।

nh 48 jam
nh 48 jam

AQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास जाम क्यों लग रहा है?
उत्तर: मालपुरा के पास महज तीन किलोमीटर के दायरे में दो जगह निर्माण/मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिससे मुख्य हाईवे का ट्रैफिक संकरी सर्विस लेन पर आने से जाम की स्थिति बन रही है।

प्रश्न 2: क्या मालपुरा के पास की सर्विस लेन हाईवे के ट्रैफिक के लिए पर्याप्त है?

उत्तर: नहीं, स्थानीय निवासियों और चालकों के अनुसार सर्विस लाइन बेहद छोटी और संकरी है, जिसके कारण भारी वाहनों के मुड़ने या निकलने पर तुरंत लंबा जाम लग जाता है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now