Breaking News: 5 जुलाई को रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के मकान का होगा घेराव

On: June 28, 2026 3:10 PM
Follow Us:
5 जुलाई को रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के मकान का होगा घेराव

Breaking News: बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (MPHW) एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान शर्मिला ने बताया मांगो को लेकर 5 जुलाई को रेवाड़ी में बहुत बडा आंदोलन होने वाला है। एसोसिएशन की ओर से को सूबे की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निवास स्थान रामपुरा हाउस रेवाड़ी पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन की तैयारी पूरे हरियाणा में हो चुकी है।Breaking News

राज्य प्रधान शर्मिला ने बताया कि प्रदेश भर में 16 जिला स्तरीय बैठक, 90 से ज्यादा ब्लॉक स्तरीय बैठके हो चुकी है। इस आंदोलन के लिए लगभग 5000 कर्मचारियों तक व्यक्तिगत पहुंच कर रोष प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी हो चुकी है।

इस मांगो को लेकर होगा घेराव

राज्य प्रधान ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें संविधान एवं न्यायपालिका के निर्णयों अनुसार जायज एवं जरूरी है। जिसमें उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार NHM में कार्यरत महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारीयों को नियमितीकरण की नीति बनाकर पक्का करना हो, समान काम समान वेतन के अंतर्गत नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर 35400 (FPL 6) वेतनमान सहित वर्दी भत्ता, नीयत यात्रा भत्ता, मातृ शिशु देखभाल भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ लागू करवाना।Breaking News

Aarti Singh Rao
Aarti Singh Rao

कर्मचारियों की हितों को लेकर होगा आंदोलन

जनहित में IPHS नॉर्म्स अनुसार समाप्त किए शहरी क्षेत्र के पदों को बहाल करवाकर स्थाई भर्ती करवाना, बहुद्देशीय वर्ग के पदनाम अन्य श्रेणियां के तर्ज पर बदलना, प्रमोशनल पे स्केल जारी करने सहित कुल 22 सूत्रीय मांगपत्र को लागू करवाकर कर्मचारियों की हितों को पूरा करवाने आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है।Breaking News

बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (MPHW) एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान शर्मिला ने ​बताया कि पिछले कई सालों से यूनियन से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत रहा है, लेकिन सरकार द्वारा व विभागीय अधिकारियों द्वारा बार-बार नजरंदाज किया गया।

एसोसिएशन ने हमेशा समस्या एवं मांगों के समाधान करवाने के लिए जनहित में बातचीत को प्राथमिकता दी, लेकिन निरंतर सरकार व अधिकारी संवेदनहीन होकर टालमटोल के रवैये से बाज नहीं आए। इसी से परेशान होकर कर्मचारियों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया । क्योंकि अब कर्मचारियों के पास अब संघर्ष एवं आंदोलन ही एक मात्र विकल्प बचा है। जिसके लिए एसोसिएशन ने आगामी 5 जुलाई को सूबे की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निवास स्थान रामपुरा हाउस रेवाड़ी पर रोष प्रदर्शन करेंगें।Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Breaking News: रेवाड़ी के बाजारों में सिंघम स्टाइल में उतरी पुलिस! दुकानदारों में मचा हड़कंप, चेतावनी मिलते ही खुद समेटने लगे सामान

मानसून से पहले रेवाड़ी में बड़ा एक्शन

Breaking News: मानसून से पहले रेवाड़ी में बड़ा एक्शन, 30 जगहों पर अफसरों की लगी ड्यूटी

Breaking News: “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा!” विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-सोनीपत रूट पर ट्रायल सफल

Breaking News: देश में दौड़ेगी ‘नमो ग्रीन रेल’! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-सोनीपत रूट पर ट्रायल सफल

स्वास्थ्य कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन

Rewari Breaking News: स्वास्थ्य कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, 5 जुलाई को रेवाड़ी में जुटेंगे हजारों कर्मचारी

Breaking News: मसानी बैराज संरक्षण को लेकर निकाली जन चेतना एवं पदयात्रा

Breaking News: मसानी बैराज संरक्षण को लेकर निकाली जन चेतना एवं पदयात्रा