Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का रंग लाया प्रयास, राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में सिंथेटिक ट्रैक को मिली मंजूरी

On: March 22, 2026 9:28 AM
Follow Us:
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का रंग लाया प्रयास, राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में सिंथेटिक ट्रैक को मिली मंजूरी

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव की बदौलत रेवाड़ी जिला को एक और सौगात मिली है। उनके प्रयासों से रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक सिंथैटिक ट्रैक की मंजूरी मिल गई है,

हरियाणा प्रदेश की रेवाड़ी जिले में राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने हेतु सरकार ने मंजूरी मिल गई है। इसका रेवाड़ी के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। इस ट्रैक पर करीब 9 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत–

बता दे रेवाड़ी स्टेडियम के इस 400 मीटर ट्रैक को बनवाने का आरती सिंह राव ने तब प्रयास शुरू किया था, जब वे सामाजिक कार्यकर्त्ता थी। स्वास्थ्य मंत्री बनने ही उसने इसे सबसे पहले सिरे चढा दिया है।उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे और अब वे रेवाड़ी जिला के खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक देने में कामयाब हो गई हैं।

Haryana News:
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने इस ट्रैक की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करके रेवाड़ी जिला के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तरासने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में देश के लिए महान एथलीट तैयार करने में राव तुलाराम स्टेडियम के इस सिंथेटिक ट्रैक का अहम योगदान होगा। आरती सिंह राव ने कहा कि इस ट्रैक का उन युवाओं को भी विशेष लाभ होगा जो सेना में भर्ती की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा देश की सेना में अहीरवाल क्षेत्र का हमेशा से ही योगदान रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी का यह सिंथेटिक एथलीट ट्रैक खेल के क्षेत्र में एक मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अखाड़ों को बेहतर बनाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेशस्तर पर हर साल सर्वश्रेष्ठ तीन अखाड़ों को 50, 30 और 20 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now