Dharuhera News: चेक क्लोनिंग करके PNB खाते से निकाले एक लाख

On: September 11, 2026 4:52 PM
Follow Us:
PNB
PNB

 

Dharuhera News: धारूहेड़ा: साइबर ठगी के मामले तो बहुत सुने है लेकिन धारूहेड़ा में एक नया मामला सामने आया है। शातिर गिरोह ने एक व्यापारी के चेक क्लोनिंग कर अब बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जब खाते से पैसा निकला तो उपभोक्ता का पता चला।Dharuhera News

सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में व्यापारी निखिल कि उन्होंने 11 जून को भिवाड़ी के एक व्यापारी को भुगतान के लिए चेक संख्या दिया था। चेक क्लियरिंग के लिए बैंक में जमा था। इसी दौरान जालसाजों ने कथित रूप से उसी चेक नंबर का फर्जी चेक तैयार कर लिया और 15 जून को पंजाब नेशनल बैंक धारूहेड़ा शाखा से एक लाख रुपये निकाल लिए गए 16 जून को निखिल सिंघल ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खाते का स्टेटस देखा तो उसके होश उड गए। जब वह बैक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से चैक से राशि निकाली गई है। जबकि उसने कोई चैक ही नहीं दिया।

आसान नहीं है चैक क्लोनिंग’ बता द किक फर्जी चेक पर मौजूद एमआईसीआर कोड, सुरक्षा संकेत, छह अंकों के कोड, हस्ताक्षर तथा अन्य बैंकिंग विवरण तैयार करना आसान काम नही है। फिलहाल बैंक मे दिया गया चेक जैसा प्रतीत हो रहा था। इस तरह की क्लोनिंग आम व्यक्ति के बस की बात नहीं है। इतना ही इस मामले में कोई बैंक कर्मी भी हो सकता है।Dharuhera News

फर्जी चेक के माध्यम से बैंक खाते से राशि निकालने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। इसको लेकर सं अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद ही सचचाई का पता चल पाएगा
दिनेश कुमार, जांच अधिकारी, सेक्टर-6 थाना धारूहेड़ा

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now