Haryana Big Accident: हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना रोड पर सोमवार को बडा हादसा हो गया है। सेामवार को टोहना आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।
जानिए कैसे हुआ हादसा’ टोहना के सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि मृतकों में टोहाना सिटी थाना में कार्यरत होमगार्ड बलविंदर सिंह भी शामिल हैं, जो गांव डुल्ट के निवासी थे। उनकी करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं।Haryana Big Accident

लापरवाही ने ले ली बस यात्रियो की जान: प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों ने बस चालक और परिचालक की लापरवाही को हादसा हुआ है। यात्रियों का आरोप है कि बस को चालक की बजाय कंडक्टर चला रहा था और वाहन की रफ्तार भी काफी तेज थी।Haryana Big Accident
मोड पर बस पलटी: बस में सवार यात्रियों ने बताया कि गांव चंदड़ निवासी यात्री राममेहर ने बताया कि गांव भोडी के पास कट पर बस को तेज गति से मोड़ा गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस खेत में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।Haryana Big Accident
चालक व परिचालक गिरफतार: सूचना पाकर पुलिस मौक पर पहुचीं । घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।Haryana Big Accident
तीन यात्रियों की दर्दनाक मोत: बता दे इस हादसे में टोहाना सिटी थाना में कार्यरत होमगार्ड बलविंदर सिंह, 16 वर्षीय छात्रा बोहती देवी की बस के गेट पर लटकने के दौरान दबने से मौत हो गई, जबकि 70 वर्षीय मोनी देवी ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।Haryana Big Accident

स्कूली बच्चों को देखकर दौड़ा लेते हैं बस
आक्रोशित लोगों ने कहा कि प्राइवेट बस का स्टाफ स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को पहले तो बस में नहीं चढ़ाते। उन्हें देखते ही बस दौड़ा लेते हैं। अगर चढ़ा लें तो उन्हें सीट नहीं मिलती। इस हादसे में भी एक छात्रा गेट के पास लटक रही थी। इसी कारण उसकी मौत हुई है। पहले कई बार ऐसा हुआ है गनीमत यहीं है कोई बडा हादसा नहीं हुआHaryana Big Accident
सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।













