Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ के देवास गांव के रहने वाले हिमांशी भारद्वाज ने कमाल कर दिया है। अपने टैलेंट के बदौलत हिमांशी ने फ्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जगह बनाई है। उन्होंने अपने जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दिखाया दम
नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में आयोजित 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप के सब-यूथ महिला वर्ग में हिमांशी ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में उन्होंने 400 में से 349 अंक हासिल कर प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने में सफलता प्राप्त की।
जुलाई में देहरादून में होगी अगली परीक्षा
इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अभियान से जुलाई के महीने में देहरादून में आयोजित होने वाली परी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रही हैं।
पिता के सपनों को पूरा करने का लक्ष्य
हिमांशी ने बताया कि उनका सपना भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने कहा कि वह अपने दिवंगत पिता डॉ. हिमांशु भारद्वाज के सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही हैं।
मां के संघर्ष और सहयोग का मिला फल
हिमांशी की सफलता में उनकी माता ललिता भारद्वाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने हर परिस्थिति में बेटी का साथ दिया और उसे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत ने हिमांशी को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
हिमांशी के सफलता से पूरे जिले में खुशी देखने को मिल रही है। उनके घर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।













