Rewari News: NEET परीक्षा को लेकर रेवाड़ी प्रशासन अलर्ट, 21 जून को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

On: June 14, 2026 7:29 PM
Follow Us:
NEET परीक्षा को लेकर रेवाड़ी प्रशासन अलर्ट, 21 जून को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Rewari News: नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में हाई लेवल की तैयारी की गई है। 21 तारीख को नीट की परीक्षा होने वाली है और इस बार रेवाड़ी में 12 परीक्षा केदो पर परीक्षा ली जाएगी। प्रशासन के द्वारा इन सभी एग्जाम सेंटर पर कड़ी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हो पाए।

जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है ताकि छात्रों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, परीक्षा के दौरान कोई भ्रष्टाचार ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इन वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक फोल्डर, राइटिंग पैड, स्केल, इरेजर, हैंडबैग, वॉलेट, बेल्ट, टोपी और धातु से बने आभूषण भी प्रतिबंधित रहेंगे।

 

पिछली परीक्षा में बनाए गए थे 11 केंद्र

इससे पहले आयोजित परीक्षा में जिले में 11 केंद्र बनाए गए थे, जहां हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगाई गई थी और सुरक्षा कर्मियों को संपर्क बनाए रखने के लिए वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराए गए थे।

इन केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी

पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सर्कुलर रोड, रेवाड़ी

एफएलटीएमएसबीडी राजकीय महिला महाविद्यालय, रेवाड़ी

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नैचाना

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रेवाड़ी

राजकीय पॉलिटेक्निक, लिसाना

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरावड़ा

पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिठवाना

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बूढ़पुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सहारनवास

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें