धारूहेड़ा में युवक ने की आत्महत्या, दो दिन से नहीं उठा रहा था फोन

On: June 14, 2026 4:40 PM
Follow Us:
suicide

धारूहेड़ा : बास रोड स्थित विशाल कॉलोनी पार्ट-2 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यूपी के एटा जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ यहां पर किराये के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी गांव गई हुई थी।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार पिछले दो दिनों से अपनी पत्नी का फोन नहीं उठा रहा था। इस पर पत्नी को चिंता हुई और उसने रविवार को पड़ोसियों को फोन कर हालचाल जानने के लिए कहा। पड़ोसी जब उसके कमरे के पास पहुंचे तो वहां से तेज बदबू आ रही थी। पडोसियों ने इसी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो प्रमोद कुमार का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now