Indian Railway Rules: हमारे देश में ट्रेन से रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है। रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई शानदार नियम भी बनाए गए हैं।
कई बार ऐसा होता है इमरजेंसी में हमें अचानक से ट्रेन में सफर करना पड़ता है ऐसे में हमारे पास टिकट नहीं होती है और परेशानियां बढ़ने लगती है। कई बार ऐसा होता है लोग जनरल टिकट लेकर स्लीपर या AC क्लास में चढ़ जाते हैं।
जनरल टिकट लेकर कर सकते हैं AC क्लास में सफर
आप अगर जनरल टिकट लेकर AC क्लास में चढ़ गए हैं तो आपको परेशान होने की बिलकुल जरुरत नहीं है। हालांकि ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको सबसे पहले TTE से संपर्क करना होगा और अपनी सभी परेशानी बतानी होगी।
TTE इसके बाद आपसे जुर्माना और किराया लेकर आपका टिकट बना देगा। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि TTE से संपर्क करके आपको अपना टिकट जरूर बनवा लेना है। बिना टिकट के आपको सफर नहीं करना है क्योंकि ऐसी कंडीशन में आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है और रेलवे के द्वारा और भी कई तरह के दंड तय किए गए हैं जो कि आपके ऊपर लगाया जा सकते हैं।
ट्रेन से सफर करना होता है कम खर्चीला और आरामदायक (Indian Railway Rules)
ट्रेन से सफर करना कम खर्चीला और आरामदायक होता है यही वजह है कि बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। लंबी दूरी का सफर भी ट्रेन से कम समय में आसानी से तय किया जा सकता है। लेकिन ट्रेन में सफर करते समय आपको रेलवे के सभी नियमों का ध्यान हर हाल में रखना होगा। वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।











