Rewari News: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसा उसे समय हुआ जब एक तेज रफ्तार के ट्राला अचानक से नियंत्रण खो दिया और सड़क के बीच में लगे सुरक्षा अवरोध को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गया। इस ट्रॉली के चपेट में एक स्कूटी और कार आ गई।
कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा मंजर
वहां मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दिल्ली के ओर से ट्राला जयपुर जा रहा था। जैसे ही वह खेड़ा बॉर्डर के पास पहुंचा उसका बैलेंस खराब हो गया और ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्राला इतनी रफ्तार में था कि सामने से आ रही गाड़ियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और एक्सीडेंट हो गया।
रेवाड़ी आ रहे पूर्व सैनिक की मौत
राजस्थान के नासरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय जागेराम अपनी स्कूटी पर सवार होकर रेवाड़ी दवा लेने आ रहे थे। वह तेज रफ्तार ट्रॉली के संपर्क में आ गए और उनका एक्सीडेंट हो गया। वह बेहद जख्मी थे लेकिन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जागेराम भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।
इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की जान बच गई। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना के बाद ट्रॉला का चालक भाग गया हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आपको बता दे कि यह हादसा इतना भयंकर था कि सामने आ रही गाड़ियों को संभालने का मौका नहीं मिला और पूर्व सैनिक की मौत हो गई।













