
Big Accident in Rewari: रेवाड़ी-कोसली रोड पर गांव नाहड़ के पास बडा हादसा हो गया। पास देर शाम एक पानी के टैंकर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला व एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय पप्पू निवासी गांव पुन, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।Big Accident in Rewari
पुलिस ने बताया कि मृतक पप्पू सहित तीनों व्यक्ति एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे और लुखी से कोसली की ओर बाइक से जा रहे थे। मृतक पप्पू बाइक चला रहा था, जबकि उसके पीछे वीरेंद्र और शिव प्रसाद बैठे हुए थे। अचानक हुए हादसे से कोहराम मच गया।Big Accident in Rewari
टैंकर ने मारी टक्कर: तेज रफ्तार से रहे पानी टैंकर ने उनकी बाइक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पप्पू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि शिव प्रसाद को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पप्पू और घायल वीरेंद्र जीजा-साला हैं।Big Accident in Rewari
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
मौके पर पहुंची पुलिस: हादसे सूचना पाकर नाहड पुुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेजा। टैंकर को जब्त कर लिया गया है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।Big Accident in Rewari
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
