Breaking News: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

On: June 11, 2026 5:02 PM
Follow Us:
Breaking News: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Breaking News: रेवाड़ी: पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान-मजदूरों के मसीहा एवं लोकप्रिय जननेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राजेश पायलट स्मृति संस्थान, रेवाड़ी के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सिराधना की अध्यक्षता में राजेश पायलट चौक, रेवाड़ी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि : इस मौके पर रेवाडी में राजेश पायलेट चौक पर बुधवार को बडी संख्या में लोगो ने स्वर्गीय राजेश पायलट जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित: गुर्जर समाज के प्रधानश्री चरण सिंह खटाना ने स्वर्गीय राजेश पायलट जी के जीवन, संघर्ष एवं जनसेवा को स्मरण करते हुए कहा कि राजेश पायलट जी भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर भारतीय वायुसेना में देश सेवा करने और उसके बाद राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।Breaking News

उन्होंने कहा कि राजेश पायलट जी ने सदैव ग्रामीण भारत की आवाज को संसद में मजबूती से उठाया। किसानों की समस्याओं, मजदूरों के अधिकारों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उन्होंने निरंतर संघर्ष किया। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कभी आम आदमी से अपना जुड़ाव नहीं छोड़ा और हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनका समाधान कराने का प्रयास किया।Breaking News

 

उनका सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता, संघर्षशील व्यक्तित्व तथा जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।Breaking News

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट जी का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणा है तथा उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज और देश को नई दिशा दी जा सकती है।

ये रहे मौजूद: इस मौके रामसिंह सरपंच, लख्मी सरपंच, राजपाल सरपंच, राजेश सरपंच, धर्मबीर सरपंच, धारा सरपंच, ओमप्रकाश अधाना, संतराम तंवर, अर्जुन पोसवाल, बिल्लू पोसवाल, पदम चेयरमैन, कृष्ण तोंगड़, हिमांशु सिराधना एडवोकेट, कैहर सिंह, चिराग अधाना, राजबीर पटेल, भीम सिंह सरपंच, बीरेंद्र रावत, रविन्द्र सिराधना एडवोकेट, महेंद्र भेड़ी, सुभाष चेयरमैन, पिंकी रावत, निहाल चौकन, प्रकाश रावत, अजय, प्रताप छावड़ी, शिव कुमार, धनीराम नंबरदार, जोगेंद्र खटाना सहित गुर्जर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now