Rewari News: छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, जिले में एक साथ खुलेंगी 49 आधुनिक लाइब्रेरी

On: June 10, 2026 11:20 PM
Follow Us:
छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, जिले में एक साथ खुलेंगी 49 आधुनिक लाइब्रेरी

Rewari News: रेवाड़ी जिले को हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। जिले में 49 नई लाइब्रेरी खोली जाएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई को नहीं रफ्तार मिल सके। लाइब्रेरी खोलने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाना है। अलग-अलग गांव और कस्बे में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मिला तोहफा

शिक्षा के क्षेत्र में रेवाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जिसके बाद हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी को यह बड़ा तोहफा दिया है। चाहे बोर्ड की परीक्षा हो या विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा हर क्षेत्र में रेवाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जिसे देखते हुए 49 नहीं लाइब्रेरी खोलने का प्लान बनाया गया है ताकि छात्र पढ़ाई अच्छे से कर सके।

विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जो भी नई लाइब्रेरी खोली जाएगी उसमें छात्रों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यहां वाई-फाई कनेक्शन कंप्यूटर आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। छात्रों को आधुनिक दुनिया से जोड़ा जाएगा।

लाइब्रेरी का संचालन सुबह से शाम तक किया जाएगा ताकि स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के बाद भी यहां आकर अध्ययन कर सकें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं मिलने का रास्ता खुलेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

यूपीएससी, एचसीएस, एसएससी, बैंकिंग, नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह पहल काफी लाभकारी साबित हो सकती है। अब छात्रों को अध्ययन सामग्री और शांत वातावरण के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पुस्तकालय केवल किताबों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे युवाओं के सपनों को दिशा देने का माध्यम भी बनते हैं। जिले में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लाइब्रेरी खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now