धारूहेड़ा में अंधड़ का कहर , इन गांवो में टूटे बिजली के पोल

On: June 10, 2026 9:26 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: गांव खरखडा के पास तेज अंधड से टूटा बिजली का पोल

धारूहेड़ा : मंगलवार देर शाम आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं के कारण कई गांवों में बिजली व्यवस्था बाधित। अंधड के चलते गांव आकेड़ा, जड़थल और ततारपुर गांवों के आसपास बिजली के 12 पोल टूट गए। जिसके चलते बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली के खंबे गिरने से कई गांवो के लोगो को रातभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

बता दे कि रेवाडी के क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे कई स्थानों पर पोल और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बिजली निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

धारूहेड़ा: गांव गुर्जर घटाल मे अंधड में टूटा बिजली का पोल
धारूहेड़ा: गांव गुर्जर घटाल मे अंधड में टूटा बिजली का पोल

अधिकारियों के अनुसार टूटे हुए पोल बदले जाने और लाइन दुरुस्त होने के बाद प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य की जाएगी। बता दे तेज अंधड के चलते तीन चार गांवो में करीब एक दर्जन बिजली के पोल टूटने से कइ गांवो मे बिजली बाधित हो गई।

मरम्मत काम जारी: मंगलवार को आए तेज अंधड से कई गांवो में बिजली के पोल गिर गए है। एसडीओ कृष्ण सैनी का कहना है कि तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहा टीम और से मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

 

धूल भरी आंधी चली: भिवाड़ी। कई दिनों की तेज गर्मी और उमस के बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे कोटकासिम सहित तिजारा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई।

तेज हवा के साथ चक्रवात के रूप में आई तेज बारिश में ग्रामीण क्षेत्रों में टीन की छतें उड़ गईं जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। बिजली के पोल और पेड़ धराशाई हो गए जिससे बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। हालांकि भिवाड़ी शहर में हल्की बारिश हुई और कुछ देर में ही मौसम सामान्य हो गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now