Rewari News: रालियावास में निकाली योग जागरण यात्रा

On: June 10, 2026 9:10 PM
Follow Us:
Rewari News: रालियावास में निकाली योग जागरण यात्रा

Rewari News: धारूहेड़ा: 12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ बसंत सोनी के निदेश पर सेंटरों और योगशालाओ में सुबह शाम सभी गांवों में व सार्वजनिक स्थलों में योग जागरण यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।Rewari News

रालियावास में निकाली जागरण यात्रा: बता दे बुध्वार को इसी कड़ी मे आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र रालियावास मे योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ मनोज कुमारी, फार्मासिस्ट नीरज जी,आयुष योग सहायक पिंकी यादव, नरेश और गाँव के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

डॉ मनोज कुमारी ने बताया कि योग यात्रा का उद्देश्य जन जागरण को स्वास्थ्य रहने और योग दिवस के प्रति जागरूक करना है। ।योग सहायक पिंकी यादव ने योग करो रोज करो के नारों के साथ योग यात्रा का संचालन किया। योग यात्रा के बाद योगशाला में औषधीय पौधे लगाए।Rewari News

 

फदनी में निकाली योग जागरण यात्रा
धारूहेड़ा: योग विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान मंलवार को योगशाला फदनी में आयुष योग सहायक पिंकी  यादव ने बच्चों को योगशाला में योग करवाने के बाद योग जागरण यात्रा करवाई। जिसमें योगशाला के लगभग 60 बच्चों और मातृ शक्ति ने भाग लिया।

https://best24news.com/
https://best24news.com/

योग सहायक सुबह-शाम योग को बढ़ावा देने और आमजन को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग का प्रचार एवं प्रसार जोर शोर से कर रहे हैं। याेग जागरण यात्रा योगशाला से होते हुए गांव के सभी चौक चौराहा में पहुंची। योग जागरण यात्रा में योग साधकों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां हाथों में लेकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।  योगाचार्य राकेश छिल्लर ने बताया योग जागरण यात्रा का उद्देश्य आगामी 21 जून में मनाए जाने वाला बार-बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है।

योग जागरण यात्रा में रश्मि, दया, बसंत, ओमबत्ती, जगदीश, तेजराम, मदन, यशिका, अंशु, डुग्गू भावना, ध्रुव, नमन, हर्ष, नितिन, राहुल आदि  मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now