Mahendragarh News: पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

On: June 10, 2026 7:45 AM
Follow Us:
पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Mahendragarh News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा आगे रफ्तार किया गया है। आरोपियों पर टेलीग्राम और गूगल मैप के माध्यम से पार्ट टाइम का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है।

राजस्थान से पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Mahendragarh News)

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के चैनगढ़ गांव निवासी विकास और सीकर जिले के पिपराली निवासी राहुल के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर हुई ठगी 

जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता और उसके साथियों को आसान कमाई का झांसा देकर कुल 10 लाख 34 हजार 263 रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही 16 मई को एक अन्य आरोपी भारत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि विकास और राहुल ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न खातों के माध्यम से आगे मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके बदले वे निर्धारित कमीशन प्राप्त करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ राजस्थान में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में दर्ज एक साइबर धोखाधड़ी के मामले में भी वांछित बताया जा रहा है।

साइबर क्राइम पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

छात्र आंदोलन पर गरमाई सियासत, CM सैनी ने विपक्ष को घेरा,

छात्र आंदोलन पर गरमाई सियासत, CM सैनी ने विपक्ष को घेरा, गुरुग्राम में बोले- युवाओं को राजनीति से दूर रखें

कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, 28 जुलाई से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IIGU

IGU Rewari: हिंदी पाठ्यक्रम में दाखिले का सुनहरा मौका, जानिए कब है अंतिम तिथि

Haryana Voter List Revision 2026 Draft list to be released on July 31

हरियाणा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026: 31 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची, रेवाड़ी में 86.85% फॉर्म हुए डिजिटाइज्ड – DC अभिषेक मीणा

कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए 'राष्ट्रीय आयोग' पर पुस्तक का लोकार्पण

कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए ‘राष्ट्रीय आयोग’ पर पुस्तक का लोकार्पण

कारगिल विजय दिवस: नंदरामपुर बास में अमर शहीद नरेश कुमार को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया नमन

कारगिल विजय दिवस: नंदरामपुर बास में अमर शहीद नरेश कुमार को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया नमन