Political News: रेवाड़ी कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, 7 पदाधिकारियों के नाम हाईकमान को भेजे

On: June 7, 2026 9:30 PM
Follow Us:
Congress-INC

Political News: रेवाड़ी: रेवाड़ी कांग्रेस में निकाय चुनाव के बाद अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने को नाम उजाकर दिए है। इतना ही नही उनके नाम की सूची पदाधिकारियों प्रदेश नेतृत्व और पार्टी हाईकमान को भेज दी है। अब सवाल यह है क्या पार्टी अब इन पर कार्रवाई करेंगी या नही।

अंदरूनी खींचतान के चलते हुई हार: रेव़ाड़ी में बताया जा रहा है नगर निकाया चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा था। लेकिन कुछ जयचंदो ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। रिजल्ट आने पर वार्ड वाईज आए मतों से अब कांग्रेस ने पूरी जन्म कुंडली तैयार कर ली है।Political News

रेवाड़ी में कांग्रेस राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर सख्त संदेश दिया गया है। मासिक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति विशेष की राजनीति और गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है।Political News

 

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन सर्वोपरि है और जो भी नेता या पदाधिकारी संगठन के निर्णयों के विपरीत कार्य करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान कुछ पदाधिकारियों द्वारा पार्टी की अधिकृत लाइन से हटकर काम किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी गई है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।Political News

प्रवीण चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, यदि वह पार्टी हितों के खिलाफ कार्य करता है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई होना स्वाभाविक है। इस बयान को कांग्रेस संगठन में अनुशासन लागू करने की दिशा में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल’ बता दे ​आयोजित बैठक के दौरान काग्रेस जिला प्रधान ने नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का नाम लिए बिना शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल सफाई मशीनों के साथ फोटो खिंचवाने से शहर स्वच्छ नहीं होगा।Political News

शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य जरूरी है। उनके इस बयान को स्थानीय निकाय प्रशासन पर सीधा निशाना माना जा रहा है। इतना ही नही यह भी कहा कि केवल कागजो सफाई हो रही है।Political News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now