गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

BJP सांसद धर्मबीर के बेटे मोहित चौधरी ने खोला Gen-Z आंदोलन का राज

Written by: हर्ष चौहान

Published:

हांसी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर के बेटे और धर्मसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।…


BJP सांसद धर्मबीर के बेटे ने हांसी में की प्रेस वार्ता, पढिए Gen-Z आंदोलन को लेकर क्या कहा
BJP सांसद धर्मबीर के बेटे ने हांसी में की प्रेस वार्ता, पढिए Gen-Z आंदोलन को लेकर क्या कहा
Google News Follow us on Google

हांसी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर के बेटे और धर्मसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मोहित चौधरी ने दावा किया कि वह खुद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, लेकिन अपनी पहचान सामने नहीं आने दी। वह टोपी और मास्क पहनकर प्रदर्शन में पहुंचे थे। भाजपा सांसद के बेटे के इस बयान के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक चर्चा फिर तेज हो गई है।

Advertisement

 

मोहित चौधरी बुधवार को हांसी पहुंचे, जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम था कि वह भाजपा सांसद के बेटे हैं। ऐसे में यदि प्रदर्शन के दौरान उनकी तस्वीर सामने आ जाती तो आंदोलन के मुद्दों के बजाय उनकी पहचान ही मीडिया की सुर्खियां बन जाती।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

पेपर लीक होना ठीक नही

मोहित चौधरी ने कहा कि यदि कोई मुद्दा देश के हित में नहीं है, खराब है या गलत है, तो सरकार और समाज को युवाओं के बीच जाकर उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने NEET परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षा में पेपर लीक हुआ था, जो नहीं होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया, परीक्षा रद्द करवाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की। उनके मुताबिक, युवाओं की समस्याओं को सुनना और गलत चीजों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

आतंकवादियों के होने का किया था दावा

बता दे कि करीब एक महीने पहले हांसी में ही हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि आंदोलन के दौरान अराजकता के साथ-साथ आतंकवादी भी दिखाई दिए थे।

अर्चना गुप्ता ने आंदोलन के दौरान एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत और एक पुलिस अधिकारी की आंख जाने का भी दावा भी किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 24 जुलाई को महिला कॉन्स्टेबल की मौत से जुड़े दावे को गलत बताया था।

जानबूझकर छिपाई पहचान

मोहित चौधरी ने कहा कि वह जानबूझकर अपनी पहचान छिपाकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके साथ कोई कैमरा टीम भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि वह 10 कैमरे वालों को साथ लेकर जाते और उनकी तस्वीर मीडिया में आती कि भाजपा सांसद का बेटा भी प्रदर्शन में बैठा है, तो खबर में प्रदर्शन के मुद्दे पीछे छूट जाते और यही बात प्रमुखता से दिखाई जाती।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस की अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चलाएं वाहन

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp