Breaking News: इतिहास पुरुषों के नाम पर यूनिवर्सिटी व फ्लाईओवर का हो नामकरण: श्रीनिवास शर्मा शास्त्री

On: June 7, 2026 7:24 PM
Follow Us:
Breaking News: इतिहास पुरुषों के नाम पर यूनिवर्सिटी व फ्लाईओवर का हो नामकरण: श्रीनिवास शर्मा शास्त्री

Breaking News: रेवाड़ी: अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच के संस्थापक श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने सरकार से मांग की है कि रेवाड़ी के गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी का नाम स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर तथा नगर के नाईवाली चौक स्थित फ्लाईओवर का नामकरण हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य पर किया जाए।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेसी नेताओं ने अपने केन्द्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए अहीरवाल के इतिहास पुरुषों को किनारे लगाकर क्षेत्र की जनता की इच्छा के विरुद्ध मीरपुर स्थित यूनिवर्सिटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रख दिया गया था।Breaking News

उन्होंने मांग की कि इस यूनिवर्सिटी का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखकर ‘अहीरवाल की रानी-मेरी प्यारी रेवाड़ी’ के इतिहास पुरुष की प्रतिष्ठा बढ़ाए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन रेवाड़ी के विधायक रघु यादव ने नाईवाली चौक पर तुलाराम की मूर्ति लगवाकर इतिहास पुरुषों का सम्मान किया था।

शास्त्री ने कहा कि इसी तरह नगर के नाईवाली चौक से कुतुबपुर तक बने फ्लाईओवर का नामकरण भी इतिहास पुरुष अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य के नाम पर किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल कुतुबपुर में जहां समाप्त होता है, वहां से मात्र 200 गज की दूरी पर हेमचन्द्र विक्रमादित्य की प्राचीन व ऐतिहासिक हवेली है।

इतिहास में हेमू के नाम से प्रसिद्ध कुशल महापुरुष की कर्मस्थली रेवाड़ी थी। उन्होंने कहा कि हेमू ने अपने राजनीतिक और रणनीतिक कौशल से अफगानिस्तान सहित 22 युद्ध जीत कर दिल्ली में हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की।

 

 

उनको हिन्दू सम्राट के रूप में ‘विक्रमादित्य’ की पदवी देकर राज्य अभिषेक किया गया था। उनका भी कार्य क्षेत्र रेवाड़ी था। इसलिये फ्लाईओवर का नामकरण इस महापुरुष के नाम पर रखकर कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए।

 

 

 

Breaking News: इतिहास पुरुषों के नाम पर यूनिवर्सिटी व फ्लाईओवर का हो नामकरण: श्रीनिवास शर्मा शास्त्री
SHRI NIWAS

अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच के संस्थापक श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने सरकार से मांग की है कि रेवाड़ी के गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी का नाम स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर तथा नगर के नाईवाली चौक स्थित फ्लाईओवर का नामकरण हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य पर किया जाए

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now