Haryana News: लव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता ने किया सुसाइड, थी प्रेग्नेंट

On: June 5, 2026 6:19 PM
Follow Us:
लव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता ने किया सुसाइड, थी प्रेग्नेंट

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया है। 25 साल की विवाहिता ने नहर में कूदकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। सामने जानकारी के अनुसार विवाहिता ने एक साल पहले लव मैरिज किया था और 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थी।

घर से निकली और पहुंच गई नहर किनारे

जानकारी के अनुसार विवाहिता बिना किसी को बताए अपने ससुराल से निकल गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कुछ समय तक नहर के आसपास घूमती रही। इसके बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

2025 में किसी लव मैरिज

मृतिका शिवानी के पिता चंद्रपाल ने बताया कि उनकी बेटी 8 फरवरी 2025 को मनीष नाम के लड़के के साथ लव मैरिज की थी। शिवानी की 8 10 दिनों में कभी एक बार अपने मायके वालों से बात होती थी। शिवानी ने बताया था कि उसके पति और स उसे प्रताड़ित करते हैं।

पिता ने बताया कि शिवानी इंटर केस्ट मैरिज की थी इसके बाद दो महीने तक वह घर पर रही लेकिन बाद में पंचायत में फैसला हुआ कि वह अपने ससुराल जाएगी इसके बाद दोबारा मंदिर में शादी करके उन्हें ससुराल भेजा गया।

तलाश के बाद बरामद हुआ शव

कई घंटों की तलाश के बाद महिला का शव नहर से बरामद किया गया। मृतका की पहचान यमुनानगर क्षेत्र की रहने वाली शिवानी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह करीब छह महीने की गर्भवती थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा ध्यान

घटना से पहले महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा किया था। पोस्ट में उसने रिश्तों में मिले दर्द और विश्वास टूटने की बात लिखी थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now