Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से राज्य में बूंदाबांदी हो रही है वहीं कई जगह भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होती रहेगी। वही तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
गुरुवार को भी हुई भारी बारिश
गुरुवार को अचानक से राज्य का मौसम बदल गया और कई जिलों में बारिश होने लगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिला। फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे हैं फ्लाईओवर के निर्माण में लगी जेंट्री मशीन तेज आंधी के कारण कंटेनर पर गिर गई। इसमें आठ मजदूर दब गए। पांच मजदूरों की जान बचा ली गई जबकि एक इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम पलवल फरीदाबाद रोहतक सोनीपत पानीपत सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी में आज चमक गरज के साथ बारिश होगी वहीं 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे।
6 तारीख को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से मौसम सुहाना बनेगा इसके साथ ही साथ तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।













