Breaking News: सुरक्षा और तकनीक का संगम: ग्रीन मल्टी पीसी बना धारूहेड़ा की पहली पसंद

On: June 4, 2026 6:00 PM
Follow Us:
सुरक्षा और तकनीक का संगम: ग्रीन मल्टी पीसी बना धारूहेड़ा की पहली पसंद

Breaking News: धारूहेड़ा। शहर में सुरक्षा और तकनीकी सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच सेक्टर 6 स्थित ग्रीन मल्टी पीसी प्राइवेट लिमिटेड लोगों और संस्थानों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है। कंपनी द्वारा सीसीटीवी कैमरों की बिक्री और प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन के साथ-साथ नेटवर्किंग और एएमसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम के कारण कंपनी ने कम समय में ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

 

Breaking News: सुरक्षा और तकनीक का संगम: ग्रीन मल्टी पीसी बना धारूहेड़ा की पहली पसंद
Breaking News: सुरक्षा और तकनीक का संगम: ग्रीन मल्टी पीसी बना धारूहेड़ा की पहली पसंद

सीसीटीवी कैमरों की सुविधा हर पल तैयार: कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार आवासीय परिसरों, दुकानों, कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों के लिए विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी कैमरों की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनियों और व्यावसायिक संस्थानों के लिए नेटवर्किंग समाधान तथा वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं, जिससे ग्राहकों को तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ मिलता है। Breaking News

ग्रीन मल्टी पीसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्रांडेड लैपटॉप भी होलसेल दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर सुरक्षा और आईटी से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराना है। Breaking News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जानिए किससे करें संपर्क: बता दे कि कंपनी का कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 6, धारूहेड़ा में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सत्यवीर और राज वर्मा से संपर्क कर सकते हैं। अपना विज्ञापन हमारी ऐप पर दिखाने या सहायता के लिए संपर्क करें: Breaking News
मोबाइल: 9416399442

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी रुचि तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है।

Breaking News: हिडन कैमरा और नेटवर्क मॉनिटरिंग के लिए लॉन्च हुई नई मोबाइल ऐप

Breaking News: हिडन कैमरा और नेटवर्क मॉनिटरिंग के लिए लॉन्च हुई नई मोबाइल ऐप, जानिए कहां से और कैसे करें लोढ

Breaking News: डिजिटल सुरक्षा और नेटवर्क मॉनिटरिंग को आसान बनाने के उद्देश्य से “Hidden Camera IP Ping Finder” नामक नई मोबाइल ऐप लॉन्च की गई है। यह ऐप स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं, नेटवर्क इंजीनियरों, सीसीटीवी तकनीशियनों और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूक लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

ऐप के डेवलपर्स के अनुसार इसमें छिपे हुए कैमरों और संदिग्ध डिवाइसों का पता लगाने की सुविधा दी गई है, जिससे होटल, ट्रायल रूम, गेस्ट हाउस या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ऐप में एडवांस्ड पिंग एनालाइजर फीचर भी उपलब्ध है, जो वाई-फाई नेटवर्क, राउटर और आईपी कैमरों की स्पीड तथा नेटवर्क प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

GREEN PC DHARUHERA

क्या आप छिपे हुए कैमरों और स्लो नेटवर्क से परेशान हैं? 🚨
(स्मार्टफोन चलाने वाले हर इंसान और नेटवर्क इंजीनियर्स के लिए सबसे ‘ज़रूरी’ ऐप!)
💻 “लैपटॉप का काम… अब आपके मोबाइल से!” 📱
पेश है भारत की अपनी भरोसेमंद सिक्योरिटी और नेटवर्क ऐप:
HIDDEN CAMERA IP PING FINDER
(डिजिटल बनें, सुरक्षित रहें 🍃)

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📱 ऐप की शानदार खूबियां:
🛡️ 24/7 डिजिटल गार्ड: होटल, ट्रायल रूम या अनजान जगह पर आस-पास छिपे हुए कैमरे और स्पाई डिवाइस तुरंत खोज निकालें और सुरक्षित महसूस करें।
⚡ एडवांस्ड पिंग एनालाइजर: किसी भी वाई-फाई, राउटर या IP Camera की स्पीड और पिंग (Min/Max/Avg) की सटीक रिपोर्ट पाएं। (CCTV वालों के लिए वरदान!)

🎁 लोकल स्मार्ट ऑफर्स: अपने शहर और इलाके के बेहतरीन विज्ञापन, डील्स और डिस्काउंट सीधे अपने फोन पर पाएं।
🔒 100% सुरक्षित और प्राइवेट (Zero Data Policy):
पूरी तरह ऑफलाइन काम करती है। आपका कोई भी डेटा किसी सर्वर पर नहीं जाता। आपकी प्राइवेसी सिर्फ और सिर्फ आपके फोन में सुरक्षित है।

GREEN PC DHARUHERA
GREEN PC DHARUHERA

⚠️ लिमिटेड टाइम लॉन्च ऑफर (अभी डाउनलोड करें) ⚠️
अभी यह ऐप 100% मुफ़्त (FREE) है!
(ध्यान दें: बहुत जल्द यह एक प्रीमियम ऐप बन जाएगी और इसे डाउनलोड करने के पैसे लगेंगे। इसलिए मौका हाथ से जाने न दें!)
📲 आज ही Google Play Store से बिल्कुल फ्री डाउनलोड करें:

👉 यहाँ क्लिक करें – HIDDEN CAMERA IP PING FINDER डाउनलोड करें
📞 अपना विज्ञापन हमारी ऐप पर दिखाने या सहायता के लिए संपर्क करें:
मोबाइल: 9416399442

इंडस्ट्रियल एरिया में गंदगी का अंबार, कचरे और दुर्गंध से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Dharuhera News: इंडस्ट्रियल एरिया में गंदगी का अंबार, कचरे और दुर्गंध से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Dharuhera News: धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी और प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है। सड़क के किनारे कचरा जमा हुआ है वही खाली प्लॉट में भी अपशिष्ट फैले हुए हैं और कई जगह तो कीचड़ के वजह से भी स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। कचरा से उठने वाले दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही लगातार कचरा फैला रहा तो कई तरह की गंभीर बीमारियां फैलने लगेगी। कचरा से निकलने वाले दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना हराम कर दिया है।

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रही अव्यवस्था

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई जगहों पर कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इसके चलते सड़क किनारे की जमीन, खाली प्लॉट और हरित क्षेत्र भी गंदगी की चपेट में आ गए हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

प्रदूषण को लेकर बढ़ी चिंता

इलाके में फैली गंदगी के कारण दुर्गंध के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि गंदगी और अपशिष्ट का असर आसपास के वातावरण पर पड़ सकता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर गंदगी फैलाने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कदम उठाए जाएं।

स्थानीय लोग कर रहे हैं समाधान का इंतजार 

क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण हर व्यक्ति का अधिकार है। ऐसे में प्रशासन को जल्द प्रभावी कदम उठाकर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर बनानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Masani Barrage : साहबी बचाने के लिए जन चेतना यात्रा से जगाएंगे अलख: यहां जाने यात्रा शेडयूल ?

Masani Barrage : साहबी बचाने के लिए जन चेतना यात्रा से जगाएंगे अलख: यहां जाने यात्रा शेडयूल ?

Masani Barrage: (Best24News) धारूहेड़ा: मसानी बैराज में प्रदूषित जल निकासी की समस्या को लेकर दूसरी बार जन चेतना यात्रा 12 जून से निकाली जाएगी। पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। दोबारा निकाली जाने वाली जन चेतना यात्रा की तैयारियो को लेकर बुधवार को पंचायत घर मसानी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव ने आगामी जन चेतना यात्रा के उद्देश्य, कार्यक्रम और गांव स्तर पर सहयोग अभियान को लेकर चर्चा की। Masani Barrage

Masani Barrage : साहबी बचाने के लिए जन चेतना यात्रा से जगाएंगे अलख: यहां जाने यात्रा शेडयूल ?
Masani Barrage : साहबी बचाने के लिए जन चेतना यात्रा से जगाएंगे अलख: यहां जाने यात्रा शेडयूल ?

बता दे पिछले कई महीनों से साफ पानी की आड में साहबी झील में दूषित एवं बिना ट्रीट किया हुआ पानी छोडा जा रहा है। इसी को लेकर मई माह में जनचेतना पद यात्रा निकाली गई थी। बढ़ते प्रदूषण और मसानी बैराज में पहुंच रहे गंदे पानी के मुद्दे को लेकर बुधवार को पंचायत घर मसानी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट अधिकारी कमल सिंह यादव ने की।

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि रेवाड़ी शहर का प्रदूषित एवं गंदा पानी लाल बहादुर शास्त्री कैनाल के माध्यम से जडथल गांव होते हुए मसानी बैराज तक पहुंच रहा है, जिससे साहबी नदी और आसपास के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सदस्यों ने कहा कि इस समस्या के समाधान और उपचार के लिए आमजन को जागरूक करना आवश्यक है, ताकि प्रशासन और हरियाणा सरकार इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो सकें। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर जन चेतना यात्रा के दूसरे चरण को शुरू करने का निर्णय लिया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

दोबारा निकाली जाएगी जन चेतना यात्रा: सरकार की ओर सुनवाई नहीं होने के चलते एक बार से जन चेतना निकालने का निर्णय लिय। इसी को दूसरी बार जन चेतना 21 जून को निकाली जाएगी।

ये रहेगा शेडयूल: जन चेतना पदयात्रा का दूसरा चरण 21 जून 2026 को सुबह 6 बजे गांव भडसाना से शुरू होगा। यात्रा गांव खरखड़ा, खरियावास, खटावली, सूरजपुर, ततारपुर और सुनारिया से होते हुए सुबह 10 बजे बुढ़ाना चौक पर संपन्न होगी।

 

ये रहे बैठक में मौजूद‘ बता दे कि समीक्षा बैठक में मास्टर धर्मपाल, मोहर सिंह निखरी, धीरज यादव ब्लॉक समिति सदस्य खरियावास, महिपाल फदनी, वैभव यादव भडसाना, रामपाल यादव, हनीश शर्मा जीतपुर, पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, अनिल यादव सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर, शेर सिंह निगानियावास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने साहबी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

 

झूठे सपने दिखाकर किया धोखा: ग्रामीणों ने कहा कि मनोहर लाल खटटर लोगो को कृ​कृत्रित झील बनाने के सपने दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। दरसल रेवाड़ी व बावल के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए यह सब खेल खेला गया है। क्योंकि धारूहेड़ा में इस समस्या को नेतृत्व करने वाले कोई नहीं है। सरकार साफ पानी बताकर एनजीटी में रिपोर्ट देकर अपना पीछा छुडवा रही है जबकि काला यानि बिना ट्रीट किया हुआ पानी छोडा जा रहा है।Masani Barrage

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

Dharuhera News: तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

Dharuhera News: धारूहेड़ा: तुलिप सिटी के निवासियों और प्लॉट धारकों ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्री वॉल निर्माण तथा आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रबंध निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा।Dharuhera News

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

Dharuhera News

ज्ञापन में कहा गया है कि सोसायटी की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित बाउंड्री वॉल का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि पहले इसे अप्रैल माह से शुरू किए जाने की जानकारी दी गई थी। बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण बाहरी व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही बढती जा रही हे।Dharuhera News

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

पिछले कई महीनों से सोसायटी में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

बिल्डर की लापरवाही से लोग परेशान: सोसायटी में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। कई बार कुत्तों द्वारा लोगों और वाहनों का पीछा करने जैसी घटनाएं सामने आने की बात भी कही गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलने से स्वच्छता व्यवस्था करने की भी मांग उठाईDharuhera News

 

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

निवासियों ने प्रबंधन से मांग की है कि बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार जल्दी से जल्दी पूरा कराया जाए। साथ ही संबंधित नगर निकाय के सहयोग से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि सोसायटी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मौहाल मिल सके।

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

तुलिप सिटी में समस्याओं का अंबार, बिल्डर को सौपा ज्ञापन

निवासियों ने प्रबंधन से मांग की है कि बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार पूरा कराया जाए। इस मौके पर राजेश, रमेश, दीपक, उमेश, आकाश, नतोश, बालकिशन, पंकज, बिजेंद्र, संदीप मनीष आदि मौजूद रहे।Dharuhera News

 

भिवाड़ी में स्पा सेंटरों पर पुलिस का फिर पड़ा छापा, 21 युवक-युवतिया हुए गिरफ्तार

Bhiwadi News: भिवाड़ी में स्पा सेंटरों पर पुलिस का फिर पड़ा छापा, 21 युवक-युवतिया हुए गिरफ्तार

Bhiwadi News: भिवाड़ी के स्पा सेंटरो में पुलिस के द्वारा लगातार छापा मारा जा रहा है। कुछ दिन पहले यहां के स्पा सेंटर का कुछ वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी तेज कर दी गई।

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई कारवाई

अलग-अलग सेंटरों पर छापेमारी की गई जिसके बाद एक किस लड़की और लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई फूलबाग थाना क्षेत्र में की गई।

टीम ने भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सेंट्रल मार्केट में संचालित स्पा सेंटरों पर दबिश दी। जांच के दौरान वहां के लोगों से भी सख़्ती के साथ पुलिस ने पूछताछ किया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अलवर बाईपास स्थित एक स्पा सेंटर के बाहर लड़कियों और एक लड़के के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और लगातार छापेमारी करने लगी।

पुलिस के द्वारा स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि जो भी इस स्पा सेंटर नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दीजिए।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 30 मई को भी पुलिस ने शहर के कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की थी। उस दौरान 33 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें