Haryana News: रेवाड़ी की ये सरपंच तीसरी बार निलंबित, जानिए क्यों

On: June 2, 2026 9:43 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी की ये सरपंच तीसरी बार निलंबित, जानिए क्यों

Haryana News: रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव डहीना की सरपंच पिंकी देवी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अपने कार्याकाल में जहां दो बार पहले निलंबित हो चुकी हे वही एक बार फिर यानि तीसरी आज फिर से उपायुक्त की ओर से निलंबन के आदेश जारी किए है।

तीसरी बार निलंबित सरपंच पिंकी देवी: बता दे ग्राम पंचायत डहीना की सरपंच पिंकी को उपायुक्त (डीसी) रेवाड़ी द्वारा तीसरी बार निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पंचायत कार्यों में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक कारणों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।Haryana News

जानिए पहले कब हुई थी निलंबित: बता दें कि डहीना की सरपंच पिंकी के वर्तमान कार्यकाल में यह तीसरी निलंबित की । इससे पहले उन्हें जून 2025 और मार्च 2026 में भी निलंबित किया जा चुका है। लगातार तीसरी बार निलंबन की कार्रवाई होने से पंचायत क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।Haryana News

जानिए क्यों की निलंबित: विभागीय सूत्रों के मुताबिक संबंधित शिकायतों और पंचायत रिकॉर्ड की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान पंचायत के दैनिक और विकास कार्य नियमानुसार संचालित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सस्पेंशन रद्द, फिर बनी सरपंच : 28 अप्रैल को रेवाड़ी जिले के डहीना गांव की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। निलंबित सरपंच पिंकी को बड़ी राहत देते हुए उनका सस्पेंशन आदेश रद्द कर दिया गया है और उन्हें दोबारा सरपंच पद पर बहाल कर दिया गया था। उसके बाद जून में तीसरी बार निलंबित कर दिया गया है।Haryana News

आदेश के बावजूद रास्ते से नहीं हटाया मलबा: बता दे कि बीडीपीओ के बार-बार आदेशों के बावजूद सरपंच द्वारा रास्ते से ईंट व मलबा नहीं हटवाया गया जोकि उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व पद का दुरुपयोग किया गया है।Haryana News

वहीं निजी भूमि में बिना मालिकों की सहमति व पंचायत के हक में बिना रजिस्ट्री कराए पंचायत के खर्चे पर टाइलें बिछवा दी गई। सरकारी नियमों की अवहेलना, कर्तव्य पालन में कोताही व पद का दुरुपयोग किया गया है। इसी के चलते तीसरी बार ऐसा करना पडा।

बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने का दिया आदेश
डीसी की ओर से ये भी आदेश किए है यह आरोप प्राथमिक तौर पर सिद्ध पाए गए हैं। इसके चलते ही उपायुक्त की तरफ से सरपंच पिंकी यादव पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उपायुक्त की तरफ से सरपंच को ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने तथा बहुमत वाले पंच को चार्ज सौंपने के आदेश दिए हैं।Haryana News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी रुचि तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है।

ACB का बड़ा एक्शन,50 हजार रिश्वत लेते सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: ACB का बड़ा एक्शन,50 हजार रिश्वत लेते सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: फतेहाबाद में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स विभाग के एक चालक और एक चपरासी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कर्मचारियों पर स्क्रैप कारोबारी से अवैध वसूली करने का इल्जाम लगा हुआ है।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

जींद जिले के धमतान साहिब निवासी एक स्क्रैप कारोबारी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि सेल टैक्स विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी उसके ऊपर कारवाई करने की धमकी दे रहे हैं और उनसे पैसा मांग रहे हैं इसके बाद जांच शुरू कर दिया गया।

पेट्रोल पंप के पास हुई गिरफ्तारी

एसीबी की निगरानी में शिकायतकर्ता ने विभाग के चालक धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को हिसार रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया। जैसे उन्होंने 50000 का रिश्वत लेना शुरू किया उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

स्क्रैप कारोबार से जुड़ा है मामला

शिकायतकर्ता पुरानी बैटरियों के स्क्रैप का कारोबार करता है। आरोप है कि विभाग के कर्मचारी बिल और चालान की कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसों की मांग कर रहे थे। बार-बार हो रही मांग से परेशान होकर कारोबारी ने एसीबी से संपर्क किया था।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अब एसीबी के द्वारा जांच किया जा रहा है कि इन सब कामों में किसी अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं है। एसीबी के द्वारा अधिकारियों की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार पर एक्शन

हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर प्रहार किया जा रहा है और भ्रष्ट कर्मियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाए। इसके पहले भी ऐसी भी के द्वारा ऐसी कार्रवाई कई बार की जा चुकी है। राज्य में कई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार के इल्जाम में गिरफ्तार किया जा सकता है।

नागरिक अस्तपाल रेवाड़ी को मिली ये दो बडी सौगात

Haryana News: नागरिक अस्तपाल रेवाड़ी को मिली ये दो बडी सौगात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला से हरियाणा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस को उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 105 करोड़ रुपए की लागत की नौ परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद रहीं।Haryana News

रेवाड़ी के लोक निर्माण विश्रामगृह में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सांसद रेखा शर्मा वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ी तथा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार समारोह में मौजूद रहे।Haryana News

रेवाड़ी जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का विधायक डा. कृष्ण कुमार ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया सहित प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।Haryana News

रेवाड़ी जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने-पंचकूला में आयोजित हुए समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रही मौजूद
रेवाड़ी जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने
-पंचकूला में आयोजित हुए समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रही मौजूद

हरियाणा की राज्यसभा सदस्य सांसद रेखा शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन परियोजनाओं के लिए रेवाड़ी की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह प्रयास रहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालओं में नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उनके घर के नजदीक ही सुलभ हों। इसी उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों में मुख्यमंत्री ने पहली कलम से डायलिसिस की सुविधा शुरु की।Haryana News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अब सीटी स्कैन, एमआरआई, मॉडर्न लैब जैसी सुविधाएं जिला अस्पतालों में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश को विकास की दृष्टि से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता पर आंका जाता है। हरियाणा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि महिलाओं की सेहत का ध्यान रखने के लिए अस्पतालों में अलग क्लिनिक की व्यवस्था की गई है।

बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक के लिए रेवाड़ी जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन से लेकर बाहर गार्ड और लैब आदि सेवाओं के लिए महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी से मरीजों को सस्ते दामों पर ब्रांडेड दवाइयां मिल सकेंगी।Haryana News

उन्होंने कहा कि टेली ईसीजी जो सेवा शुरु की गई है, उसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि ईसीजी एक चिकित्सक के द्वारा ही की जाए। इसके अलावा मरीज की पहचान के लिए पुख्ता प्रमाण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब पीएचसी में भी मरीज की ईसीजी जांच होगी और इसे कार्डियोलॉजिस्ट के पास तत्काल भेजा जाएगा। कोई मरीज हृदय रोगी मिला तो उसका तात्कालिक प्रभाव से इलाज आरंभ कर दिया जाएगा।Haryana News

रेवाड़ी जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का विधायक डा. कृष्ण कुमार ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया सहित प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।Haryana News

समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चौहान, सचिव दिनेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, योगेश बंटी, पीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, डिप्टी सीएमओ डा. दीपक वर्मा, डा. विनीत, एसएमओ डा. विक्रम आदि मौजूद रहे।Haryana News

राज्य की इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2750, जाने कैसे करें आवेदन

Haryana Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2750, जाने कैसे करें आवेदन

Haryana Government Scheme: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए कई शानदार योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा शानदार योजनाएं संचालित की जा रही है। आजकल हरियाणा सरकार की योजना विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना काफी चर्चा में बनी हुई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा निराश्रित और बेसहारा महिलाओं को हर महीने सरकार के द्वारा सहायता राशि की जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेसहारा महिलाओं का सहारा बनना है ताकि वह अपने छोटे-छोटे जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहे।

क्या है विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना?

विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना योजना एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है। पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट झेल रही महिलाओं को सहायता राशि देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस योजना के अंतर्गत कितना मिलेगा पेंशन?

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2750 की पेंशन सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अभी तक सरकार के द्वारा इस योजना में समय-समय पर बढ़ोतरी भी की गई है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

हरियाणा की विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और बेसहारा महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (PPP), बैंक खाता, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

महिलाएं अपने नजदीकी CSC सेंटर, अंत्योदय सरल केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर पेंशन शुरू कर दी जाती है।

 

 

 

 

 

बिजली बिल से राहत! अब राज्य में सोलर पैनल के लिए घर बैठे मिलेगी मदद

Haryana Solar Panel Scheme: बिजली बिल से राहत! हरियाणा में सोलर पैनल के लिए घर बैठे मिलेगी मदद

Haryana Solar Panel Scheme: हरियाणा सरकार के द्वारा सोलर पैनल का कनेक्शन बढ़ाने के लिए कई तरह की शानदार योजना की शुरुआत की गई है। अब अगर आपको सोलर पैनल लगवाना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब घर बैठे ही टीम आकर आपकी मदद करेगी।

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

हरियाणा सरकार के द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 988810 1912 जारी किया गया है जिस पर मिस्ड कॉल करते ही आपको बिजली निगम के अधिकारी से बात कर पाएंगे और अपनी समस्या बता पाएंगे।

घर बैठे मिलेगी मदद

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई योजना के अंतर्गत आपके घर बैठे सोलर पैनल लगवाने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो अपने घर टीम को बुला सकते हैं और सोलर पैनल से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

बिजली निगम के अधिकारियों के लिए भी खास नियम जारी

बिजली निगम के अधिकारियों के लिए विकास नियम जारी किया गया है। नए नियम के अनुसार अधिकारियों को खुद सोलर पैनल कनेक्शन लेना होगा ताकि वह लोगों को इसकी खूबियां बता सके। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह सोलर कनेक्शन बढ़ाने में मदद करें।

सरकार ने जो नंबर जारी किया है उसे पर आपको मिस कॉल देना होगा इसके बाद अधिकारी खुद कॉल करके आपसे संपर्क करेंगे और अगर आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो अधिकारी आपकी मदद करेंगे।

 

बावल में कन्फेक्शनरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Rewari News: बावल में कन्फेक्शनरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Rewari News: बावल कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई जिसके बाद फ्रिज सहित कई जरूरी चीज जलकर राख हों गए। दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है।

सुबह पड़ोसी के फोन से हुआ खुलासा

दुकान के मालिक मुकेश कुमार ने जानकारी दिया कि वह रोजाना की तरह रात को अपना दुकान बंद करके चले गए। सुबह पड़ोसी ने जानकारी दिया कि उनके दुकान से धुँआ निकल रहा है। जब वह आकर देखें तो लाखों का सामान जलकर राख हो गया था।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

दुकान के मालिक ने दमकल विभाग को फोन करके जानकारी दीजिए इसके बाद दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई । हालांकि तब तक फ्रिज और कई मशीन जलकर राख हो चुके थे जिससे लाखों का नुकसान हो गया था।

दुकानदार ने जताई आग लगाने की आशंका

मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर दुकान में डीजल डालकर आग लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

दुकानदार ने बताया कि आग लगने से हमारे सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उनका दुकान कई दिनों तक बंद रहेगा वहीं दूसरी तरफ परिवार वालों का आग लगने के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें