Breaking News: भिवाड़ी: आतंकवादी हमले और हाईजैक जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए मंगलवार को राजकीय अस्प्ताल भिवाड़ी में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस मौके पर जिला पुलिस प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, चिकित्सा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। मौके पर मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न आपातकालीन प्रक्रियाओं का परीक्षण किया।Breaking News
मॉक ड्रिल से जांच आपाताकलानी स्थिति: भिवाड़ी में आयोजित ड्रिल के दौरान हाईजैक की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, एंबुलेंस संचालन, आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों को परखा गया।Breaking News
साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया। अभ्यास के दौरान चिकित्सा टीमों ने घायलों के उपचार और प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।
त्वरित कार्रवाई का किया अभ्यास: राजकीय अस्पताल प्रशासन की ओर से आपातकालीन वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाकर भीड़ नियंत्रण, राहत कार्यों के संचालन और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया।Breaking News
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आपालकालीन स्थिति जांची जाती है। उन्होने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा या सुरक्षा चुनौती की स्थिति में विभागों की तत्परता और समन्वय को मजबूत बनाना है, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके।Breaking News
























