Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दो दिनों में ही तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
लगातार होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है हालांकि आज भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जून के पहले दिन यानी कि आज राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।
चमक गरज के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग की मान्यता हरियाणा के कई जिलों में आज चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी वहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना बन रही है। अभी कुछ दिनों तक राज्य में लगातार बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
6 जून तक होगी बारिश (Haryana Weather)
मौसम विभाग की माने तो 6 जून तक हरियाणा में ऐसे ही झमाझम बारिश होती रहेगी। हालांकि अगले सप्ताह से राज्य के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देख सकती है।
इन जिलों में होगी बारिश
आज हरियाणा के सिरसा, मेवात,हिसार,चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,रोहतक सहित कई जिलों में बारिश होगी। वही फतेहाबाद हिसार सिरसा और भिवानी में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
पिछले कई दिनों से आंधी तूफान के वजह से काफी नुकसान देखने को मिला है। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। आज भी मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि खुले स्थान पर जाने से बचे। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। एक तरफ बारिश से नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ मौसम सुहाना बना हुआ है।


















