Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात के पवित्र धार्मिक स्थल सोमनाथ की निशुल्क की यात्रा कराई जाएगी। के लिए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भी कराया जाएगा। लेकिन जिन बुजुर्गों को फ्री में यात्रा करना है उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 8 जून को कुरुक्षेत्र से एक विशेष ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) हरी झंडी दिखाएंगे।
6 तारीख तक पात्र बुजुर्ग कर सकते हैं आवेदन
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लाभार्थियों को 6 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। इसके लिए सीमित सिम रखी गई है इसलिए पात्र नागरिकों से समय रहते ही आवेदन करने के लिए कहा गया है।
इन शर्तो का करना होगा पालन
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। आवेदक की उम्र 60 साल या उससे अधिक होना जरूरी है इसके साथ ही आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी भी होना चाहिए। उसका वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख होना चाहिए। यात्रा के दौरान सभी लाभार्थियों को मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।
इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पिछले 3 साल में इसका लाभ लेने वाले लोगों को लाभ नहीं मिलेगा।
निर्धारित तिथि से पहले करें आवेदन
अगर आपको यात्रा से संबंधित कुछ जानकारी चाहिए तो आप नागरिक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में जाकर इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। अगर आप सच में आवेदन करना चाहते हैं तो निश्चित तिथि से पहले आवेदन करें वरना आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों का चयन किया जाएगा उन्हें मुफ्त में इस योजना के अंतर्गत यात्रा कराया जाएगा। कार्यालय जाने पर आपको हर जानकारियां आसानी से मिल जाएगी और आप आवेदन भी आसानी से कर पाएंगे।



















