Breaking News: खाटू श्याम भगतों को बडी सौगात: इस रूट पर दौडेगी ये स्पेशल ट्रेन

On: May 31, 2026 8:17 PM
Follow Us:

Breaking News: रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को नई ट्रेन की सौगात देंगे। खाटू श्याम भक्तों की लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी जिसे अब केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में रेवाड़ी से रींगस रूट पर करीब 24
ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।Breaking News

रेलवे के अनुसार वर्तमान में ट्रेन संख्या 74001/74004 दिल्ली और रेवाड़ी के मध्य दैनिक सेवा के रूप में संचालित हो रही है। रींगस तक विस्तार के उपरांत निर्धारित दिनों (अर्थात दिल्ली से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार तथा रींगस से प्रत्येक रविवार एवं सोमवार) में यह सेवा दिल्ली और रींगस के मध्य नए ट्रेन नंबर 74041/74042 दिल्ली–रींगस के बीच चलेगी।Breaking News

 

सुबह दिखाएगें हरी झंडी: केंद्रीय मंत्री सुबह 11: 00 बजे दिल्ली- रेवाड़ी- रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से रवाना करेंगे । रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुर्नविकास कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे।Breaking News

यात्रियों को बडा तोहफा: बता दे इस ट्रेन से हरियाणा के जिला रेवाडी व एनसीआर से खाटू जाने वाले लोगो केा बडा फायदा होगा। लंबे समय इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। आखिरकार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासो से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को नई ट्रेन की सौगात मिल ही गई है।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now