New Expressway Haryana: हरियाणा और पंजाब से जम्मू का सफर बेहद आसान होने वाला है। केंद्र सरकार के द्वारा हाई स्पीड दिल्ली कटरा कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है जिससे हरियाणा पंजाब और जम्मू कश्मीर का सफर बेहद ही आसान हो जाएगा। इसके साथ ही साथ इस हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से हरियाणा के पांच शहरों की किस्मत चमक जाएगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के अंतर्गत अधिसूचना जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। इस समय एक्सप्रेस वे के बनने से सफर काफी आसान हो जाएगा।
जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। सामने वाली जानकारी के अनुसार दिल्ली में रानीखेड़ा गांव के पास NH-344M से शुरू होकर यह जसौर खेरी गांव के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। गुजरात और पंजाब के कई शहरों से होते हुए या नया एक्सप्रेस वे सीधे जम्मू कश्मीर जाएगा
हरियाणा के इन जिलों की चमकेगी किस्मत
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से सोनीपत के खरखोदा, गोहाना, बूटाना, कलायत और बारटा को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही साथ पंजाब के कई शहरों को इस एक्सप्रेसवे का फायदा मिलने वाला है।
रोजगार और व्यापार को मिलेगी रफ्तार
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से पंजाब और हरियाणा के व्यापारियों को काफी फायदा होगा इसके साथ ही साथ पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी साथ ही साथ सफर भी काफी आसान हो जाएगा। सफर में भी 4 से 6 घंटे कम लगेंगे।
इस एक्सप्रेस से उत्तर भारत की किस्मत बदल जाएंगी । जम्मू कश्मीर से हरियाणा और पंजाब का सफर काफी आसान हो जाएगा। लंबे समय से इस एक्सप्रेसवे का इंतजार किया जा रहा था जो कि अब पूरा हो गया।























