शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari News: 42 की उम्र में राकेश प्रधान ने 89 बार किया रक्तदान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News:  89 बार रक्तदान कर चुके भाई राकेश प्रधान का 42वां जन्मदिन 31 वां विशाल रक्तदान शिविर लगाकर बालधन खुर्द, रेवाड़ी में मनाया गया। पर्यावरण बचाओ, गौ रक्षा करने वाले बलिदानियों…


Rewari News: 42 की उम्र में राकेश प्रधान ने 89 बार किया रक्तदान
Rewari News: 42 की उम्र में राकेश प्रधान ने 89 बार किया रक्तदान
Google News Follow us on Google

Rewari News:  89 बार रक्तदान कर चुके भाई राकेश प्रधान का 42वां जन्मदिन 31 वां विशाल रक्तदान शिविर लगाकर बालधन खुर्द, रेवाड़ी में मनाया गया। पर्यावरण बचाओ, गौ रक्षा करने वाले बलिदानियों के परिवारों का सम्मान, गौ सेवा और रक्तदान मानव सेवा का संगम।

Advertisement

राकेश प्रधान का नारा है – मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय-समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान … रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शीशराम जी अमर बलिदानी गौ-रक्षक सोनू सरपंच फिदेड़ी के पिताजी ने किया। गौ रक्षक के पिताजी को फूल मालाओं से स्वागत किया। भाई राकेश प्रधान ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

Rewari News: 42 की उम्र में राकेश प्रधान ने 89 बार किया रक्तदान
Rewari News: 42 की उम्र में राकेश प्रधान ने 89 बार किया रक्तदान

रविन्द्र सिंह आशावादी मूसेपुरिया राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि रेवाड़ी जिला गौ सेवा के साथ-साथ रक्तदान में भी अव्वल है। विश्व का पहला गौ रक्षक चौक रेवाड़ी में स्थापित होने के बाद रेवाड़ी के साधु सन्यासी, जनता जनार्दन, सभी संस्थाएं, हरियाणा सरकार एवं भारत सरकार मिलकर गौशालाओं, गौ उपचार शालाओं को भारत में रेवाड़ी की गौशालाओं एवं उपचारशालाओं को मॉडल बनाएंगे। एक के बाद एक गौशाला को स्मार्ट बनाया जाएगा।

राकेश प्रधान ने बताया कि 50 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। आमजन ने इसको एक बेहतरीन जन्मोत्सव बताया इस अवसर पर गौ भक्त शीशराम यादव, शारदा यादव पार्षद, अशोक कुमार आर.एस.एस., अनूप सिंह आर.एस.एस., मोहनलाल साहब, राजकुमार सरपंच बालधन खुर्द, राजकुमार चेयरमैन कतोपुरी, रोशन लाल आर्य, पण्डित दुलिचन्द शर्मा,श्याम सुंदर, जयप्रकाश, निशांत यादव, हैप्पी, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp