Bawal GLS Fire Tragedy: NHRC ने बावल में केमिकल फैक्ट्री की मांगी रिपोर्ट

On: May 27, 2026 3:00 PM
Follow Us:
Bawal GLS Fire Tragedy

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले की बावल में स्थित GLS केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन कर्मचारियो की दर्दनाक मौत संज्ञान लिया है। सुरक्षा की अनदेशी के चलते हुई हादसे में मारे गए कर्मचारियों को लेकर मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा माना है। सर्वोच्च मानवाधिकार निकाय ने हरियाणा के मुख्य सचिव और रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।Bawal GLS Fire Tragedy

मुआवजे की पुलिस जानकारी मांगी: एनएचआरसी ने कहा कि रिपोर्ट में घायल श्रमिकों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और मृतकों और घायलों के परिजनों को दिए गए मुआवजे की पूरी डिटेन्ल भी बताई जाए।। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह विस्फोट 19 मई को रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बावल की केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जब कारखाने के चिलिंग प्लांट में मरम्मत का काम चल रहा था।Bawal GLS Fire Tragedy

GLS COMPANY BAWAL
GLS Bawal Tragedy

Bawal GLS Fire Tragedy: विस्फोट के कारण आग लग गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। करीब 12 घंटे में आग पर काबू पाया जा सकता था। जिसके लिए रेवाड़ी बावल धारूहेड़ा व आस पास के दमकल गाडियां बुलानी पडी थी। फैक्ट्री में लगी आग से घायल श्रमिकों में से एक की 20 मई को अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिकों के कंकाल कारखाने परिसर से बरामद किए गए। जिनकी पहचान की डीएन टैस्ट करवाया गया है। हालांंकि कपनी के रिकोर्ड के अनुसार यहां दो कर्मचारियो के नाम बताए गए है लेकिन सही जानकारी के लिए डीएन टैस्ट से ही मिल पाएगी।

GLS Fire: NDRF की टीमो ने संभाला मोर्चा, एसपी और डीसी ने लिया स्थिति का जायजा
GLS Fire: NDRF की टीमो ने संभाला मोर्चा, एसपी और डीसी ने लिया स्थिति का जायजा

जनिए क्या उत्पाद होता है इस कंपनी में:  बता दे इस फैक्ट्री घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए रासायनिक उत्पाद और एल्युमीनियम फॉयल और इंडस्ट्रियल इंक का निर्माण करती है। कई विस्फोटों के बाद, लगभग 300 कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया। सुरक्षा की लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ है।Bawal GLS Fire Tragedy

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आग बुझाने के संयत्र फेल: कंपनी में आग बुझाने के लिए लगाए गए संयत्र ठीक नहीं थे। यहीं कारण है जिस समय आग लगी थी अगर आग बुझाने का संयत्र सही होते ही आग पर तुरंत ही काबू पाया जा सकता था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

CHC MEERPUR 1

मीरपर CHC में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाए होगी हाईटैक

Breaking News: धारूहेड़ा: मीरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Meerpur)  में अब मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेदांता फाउंडेशन के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत अस्पताल में प्रसूति सेवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें। मीरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र तथा 93 गांव आते है। मीरपर CHC

हाईटैक होगी सुविधाएं: बता दे इन सुविधाओ के चलते लेबर रूम को हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे ताकि सामान्य प्रसव के साथ जटिल मामलों को भी बेहतर तरीके से संभाला जा सके। इसके अलावा सी सेक्शन ऑपरेशन की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इमरजेंसी के समय मरीजों को तुरंत और सुरक्षित उपचार उपलब्ध हो सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों की तरह बेहतर मॉनिटरिंग, साफ-सफाई और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

CHC MEERPUR 2
CHC MEERPUR 2

93 गावों को मिलेगा फायदा: बता दे हरियाणा सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अक्सर गंभीर मामलों में मरीजों को बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब मीरपुर मेडिकल कॉलेज में ही उन्नत सुविधाएं मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
बता दे इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते है जिनमें धारूहेडा, आकेडा, भाडावास, मसानी, मीरपुर व गंगायजा अहिर शामिल है। इसके अधीन 93 गांव 7 ढाणी तथा 11 कालोनियां है जिसमें 55616 घर तथा 248686 जनसंख्या है।

DR SAROJ RANGA SMO
DR SAROJ RANGA SMO

स्वास्थ्य क्षेत्र में यह समझौता जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आने वाले समय में अन्य विभागों में भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। इस सुविधा से 93 गांवो के लोगों को फायदा मिल सकेगा।
डा सरोज रंगा, SMO मीरपुर

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

रेवाड़ी( Best24News)  जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के चलते डीटीपी ने कई निर्माण कार्यों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई ने मकान मालिको में हडंकप मच गया। लेकिन पुलिस बल के चलते वे कुछ बोल नहीं पाए।

तीन एकड में चला बुल्डोजर: बता दे कि बार चेतावनी क बावजूद अवेध निर्माण जारी था। राजस्व संपदा जाटूवास में रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर करीब तीन एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। मौकके पर पहुंची टीम ने अवैध कॉलोनी पर बनाए जा निमार्ण पर बुलडोजर चलाय दिया। मौके पर बनाए गए तीन डीपीसी और प्रारंभिक स्तर पर तैयार किए गए कच्चे रोड नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ दिया गया।

अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया:इसी क्रम दूसरी ओर संबंधित कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के विकसित की जा रही थी। डीटीपी विभाग की टीम ने राजस्व संपदा लालपुर क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया। यहां भी बिना मंजूरी प्लॉटिंग की जा रही थी। विभाग ने मौके पर तैयार किए गए कच्चे रास्तों और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मोजूदगी में चला बुल्डोजर: कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई होने पर खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी जानकारी अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। क्योंकि जो कालोनी अवैध उन पर विभाग कभी भी बुल्डोजर चला सकता है।

बावल में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का हंगामा

Rewari News: बावल में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का हंगामा

Rewari News: रेवाड़ी के बावल क्षेत्र स्थित भादोज गांव में बुधवार को शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शराब के ठेके के बाहर जमा हो गई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। महिलाओं ने कई पेटी शराब क के बाहर निकाल कर फेंक दिया।

शराब की पेटियां बाहर फेंकी

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब गुस्साई महिलाओं ने ठेके के बाहर रखी शराब की पेटियों को उठाकर बाहर फेंक दिया। महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब का ठेका होने से समाज में गलत संदेश जा रहा है और इससे युवतियों और महिलाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी की जा चुकी है शिकायत

ग्रामीणों के अनुसार, शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर पहले भी प्रशासन और SDM को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस

हंगामा होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिलाया कि जल्दी उनकी समस्या प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अगर हमारी मांग जल्द पूरी नहीं की जाती है तो हम और भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
रेवाड़ी में हनुमान मंदिर: दस बैल भी नहीं खीच पाए थे ​मूर्ति

Hanuman Temple in Rewari: दस बैल भी नहीं खीच पाए थे ​मूर्ति

Hanuman Temple in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल है। इसका इतिहास लगभग 250 साल पुराना है। यह मंदिर कलात्मक रूप से निर्मित 'बड़ा तालाब' (तेज सरोवर) के किनारे बसा है Hanuman Temple in Rewari
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल

पौराणिक कथा (मूर्ति की स्थापना): मान्यता है कि करीब 250 वर्ष पूर्व हनुमान जी की इस मूर्ति को बैलगाड़ी से जयपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। रेवाड़ी में विश्राम के दौरान, कई बैल जोड़ने के बावजूद जब बैलगाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। बताते है यह मूर्ति कहीं ओर जानी थी। काफी प्रयास के प्रयास के जब बैल गाडी नहीं आगे चली तो इसके दर्शन के लिए लोगो की भीड जमा हो गईं। बताया जा रहा दस से ज्यादा बैल लगाने पर भी मूर्ति नहीं हिली तो लोग चौक गए।Hanuman Temple in Rewari

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल

काफी समय तक विचार विमर्श किया तो लोगों ने यह निष्कर्ष निकाला कि स्वयं हनुमान जी यहीं स्थापित होना चाहते हैं। इसी के बाद से जयपुर से लाई गई इस मूर्ति को यहां पर स्थापित कर दिया गया। तभी से यह मूर्ति इसी स्थान पर पूजी जा रही है।Hanuman Temple in Rewari

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर एक प्रमुख और चमत्कारी धार्मिक स्थल

उमडती है भीड: मंदिर में आस्था के चलते मंगलवार को काफी भीड उमडती है। इस मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है। हर मंगलवार को यहाँ मेले जैसा माहौल रहता है। मंदिर की एक विशेष परंपरा यह है कि यहाँ हनुमान जी के चरणों के अंगूठे पर कुंजा (चोला/भोग) अर्पित किया जाता है।Hanuman Temple in Rewari

रेवाड़ी में भयंकर सड़क हादसा, कैंटर से टकराई मोटरसाइकिल

Rewari News: रेवाड़ी में भयंकर सड़क हादसा, कैंटर से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौके पर मौत

Rewari News: रेवाड़ी में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर बाइक और कैंटर की जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिनकी स्थिति सीरियस बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक सामने से एक तेज रफ्तार कैंटर आई और बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौके पर मौत

हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचा जिसमें से दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

करने वाले युवकों का नाम प्रवीण और रोहित है वहीं तीसरा युवक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया है। सामने जानकारी के अनुसार सभी युवक राजगढ़ क्षेत्र के हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और कैंटर चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है ऐसा माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now