Cyber crime: धारूहेड़ा : साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 16 निवासी प्रीति देवी के 3 बैंक खातों से साइबर ठगों ने करीब 2.67 लाख रुपये की रकम निकाल ली। ये ठगी 23 व 24 मई की रात को हुई है। सबसे अहम बात यह है उपभोक्ता को पैसे निकालने के मैसेज भी नही आया।Cyber crime
जानिए क्या है पूरा मामला: पुलिस को दी शिकायत में नीलगिरी कॉलोनी की रहने वाली प्रीति देवी ने बताया कि उसके 3 बेको में करंट खाता है। पीड़िता के अनुसार ठगों ने अलग-अलग बैंकों के खातों को निशाना बनाते हुए दो दिन के दौरान 2.67 लाख रुपये की रकम निकाल लीCyber crime
जानिए किस बैंक कितनी ठगी
- बैंक ऑफ बड़ौदा : करीब 28 हजार रुपये
- यस बैंक : 2.17 लाख
- आईसीआईसीआई बैंक : 27 हजार रुपये
आसाम में तीन खातों में पैसे हुए ट्रासंफर: पीडितो ने बताया कि उनके खातों से निकाली गई पूरी राशि असम राज्य के अलग-अलग तीन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस को दी है।Cyber crime
पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल और मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी हुई है। हालाकि अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। सवाल यह है महिला के कैसे से कैसे शातिरो ने पैेसे निकाले जबकि उसकी ओर से कोई एप भी डाउनलोड नहीं किया गया है तथा न किसी प्रकार की कोई जानकारी शेयर की गई।Cyber crime



















