Haryana Public Holiday: कल हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बकरीद को लेकर कल छुट्टी दी गई है। पहले यह छुट्टी 27 तारीख को दी गई थी लेकिन अब 28 तारीख को पब्लिक होलीडेज का ऐलान किया गया है।
हरियाणा सरकार की मानव संसाधन विभाग के द्वारा पिछले दिन एक नोटिस जारी किया गया जिसके अनुसार बकरीद की छुट्टी 27 तारीख से बदलकर 28 तारीख को घोषित कर दी गई। आधिकारिक जानकारी के लिए आप हरियाणा मानव संसाधन विभाग की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
क्यों 28 तारीख को किया गया छुट्टी का ऐलान
आपको बता दे सरकार के द्वारा 27 तारीख को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन विपक्ष पार्टी के द्वारा लगातार 28 तारीख की छुट्टी की मांग की जा रही थी क्योंकि भारत के तमाम राज्यों में बकरीद की छुट्टी 28 तारीख को दी गई है।
बिहार यूपी राजस्थान समेत कई राज्यों में 28 तारीख को ही बकरीद की छुट्टी दी गई है जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा 28 तारीख की छुट्टी घोषित की गई है। 28 तारीख को राज्य में स्कूल कॉलेज और दफ्तर ही नहीं बल्कि बैंकों में भी छुट्टी रहेगी।





















