Haryana Rain Alert: नौतपा में हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है। भयंकर हीट वेव की वजह से लोग घर से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं। तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों को बड़ी खुशखबरी सुनाइ है। राज्य में 27 तारीख से 31 तारीख तक 5 दिनों तक झमाझम बारिश होगी।
तीन दिनों तक होगी भारी बारिश
IMD के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार 27 28 31 तारीख को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश होगी वहीं 29 और 30 तारीख को भारी बारिश होगी। बारिश होने के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगे। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट होगी।
चलेंगी तेज हवाएं
बारिश होने के साथ-साथ राज्य में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होने से राज्य के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा।
राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिलहाल रोहतक का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस है वही
भिवानी का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का 29 डिग्री सेल्सियस है। यह तीनों जिले सबसे गर्म इलाकों में शामिल है वहीं सिरसा में 29 डिग्री सेल्सियस अंबाला में 28 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
सबसे ज्यादा फरीदाबाद का तापमान
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद जिले का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि जून में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
गर्मी से बचने के लिए करें यह काम
- दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकले।
धूप में सीधे निकलने से बचें। - पर्याप्त मात्रा में पानी पिया करें और ढीला कपड़ा पहने।
- बाहर निकलते समय छाता जरूर साथ में रखें।
- फसलों पर गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए सुबह और शाम को कम से कम आधे घंटे सिंचाई जरूर करें।


















