NH48 Traffic Diversion: मानेसर निर्माण कार्य से हाईवे ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, यहां देखें नया ट्रैफिक एडवाइजरी 

On: May 17, 2026 12:01 PM
Follow Us:
मानेसर निर्माण कार्य से हाईवे ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

NH48 Traffic Diversion: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मानेसर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने नई यातायात एडवाइजरी जारी की है। जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली भारी गाड़ियों के लिए पंचगांव चौक केएमपी फ्लाईओवर से आईएमटी चौक मानेसर तक आवाजाही को सीमित कर दिया गया है और 16 तारीख से अगले आदेश तक इस नियम को लागू रखा जाएगा।

सुबह 9 से रात 9 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

नए ट्रेफिक एडवाइजरी के अनुसार भारी गाड़ियों के प्रवेश पर रोजाना सुबह 9:00 से रात 9:00 तक रोक लगाई गई है। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए और सड़क पर सुरक्षा को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान इस रूट पर गाड़ियों की संख्या अधिक रहने से जाम की समस्या हो जाती है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रूट डायवर्ट करने से ट्रैफिक की समस्या भी नहीं होगी और निर्माण कार्य भी आराम से हो पाएगा।

इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन (NH48 Traffic Diversion)

यातायात पुलिस के द्वारा भारी गाड़ियों के लिए वैकल्पिक रूट तैयार किया गया है।वाहन चालक केएमपी एक्सप्रेसवे, पटौदी-फर्रुखनगर रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें।

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट

नई एडवाइजरी में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सरकारी आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को राहत दी गई है। ऐसे वाहन जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से गुजर सकेंगे।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि आप ट्रैफिक के नियमों का पालन करें इसके साथ ही साथ सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भी आदेश जारी किया गया है कि जारी आदेश का कड़ाई के साथ पालन किया जाए। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पहले की तरह व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Rewari News:

Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के जन्मदिन पर केक कटिंग समारोह के दौरान भिड़े दो पार्षद, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन

Rewari News: आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन, सच्चाई सुन आपके भी उड़ेंगे होश

रेवाड़ी के खिलाड़ियों का इंतजार बढ़ा

Rewari News: रेवाड़ी के खिलाड़ियों का इंतजार बढ़ा! सिंथेटिक ट्रैक का काम अटका, अभ्यास पर पड़ रहा असर

हल्की बारिश ने खोली शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल

Rewari News: हल्की बारिश ने खोली शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई सड़कों पर भरा नाले का पानी

रेवाड़ी रोडवेज में बसों की कमी बनी बड़ी चुनौती

Rewari Bus Service: रेवाड़ी रोडवेज में बसों की कमी बनी बड़ी चुनौती, यात्रियों को रोज उठानी पड़ रही परेशानी

सोनम,सिया के बाद अब रेवाड़ी की तन्नु!प्यार में पति बना बाधा, फिर रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान

Rewari Crime: सोनम,सिया के बाद अब रेवाड़ी की तन्नु!प्यार में पति बना बाधा, फिर रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान