Haryana News: हरियाणा में 1 जुलाई से SIR की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। BLO इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। आपको बता दे की SIR कार्यक्रम को जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच बेहतर तालमेल बना रहे और मतदाता सूची और भी सटीक बनाई जा सके। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को होगा।
SIR की प्रक्रिया आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश हरियाणा और चंडीगढ़ में एक साथ शुरू हो रहा है। आपको बता दे साल 2002 में पिछली बार SIR की प्रक्रिया हरियाणा में हुई थी और उसे समय टोटल मतदाताओं की संख्या 1.25 करोड़ थी जिसमें से 67 लाख पुरुष मतदाता थे और महिला मतदाताओं की संख्या 58 लाख थी।
5 जून से कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
केंद्रीय चुनाव आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में SIR की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें 5 जून से 14 जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिया जाएगा इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक सभी अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर मतदाताओं को सत्यापित करेंगे।
आपको बता दे जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उनके नाम को वोटर लिस्ट में जुड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। ऐसे में अगर आपके घर में कोई नया सदस्य हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा नहीं है आप उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।










