Haryana News: शिक्षा बोर्ड ने शुरू की अनोखी पहल, अब सप्ताह में 2 दिन बिना गाड़ी आएंगे कर्मचारी

On: May 13, 2026 10:03 PM
Follow Us:
शिक्षा बोर्ड ने शुरू की अनोखी पहल, अब सप्ताह में 2 दिन बिना गाड़ी आएंगे कर्मचारी

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा एक बड़ी पहल शुरू की गई है। अब शिक्षा बोर्ड के द्वारा सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे मनाया जाएगा और इन दो दिनों में कर्मचारी बिना गाड़ी के स्कूल आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अभियान शुरू कर दिया और अब शिक्षा विभाग में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी के अपील और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद यह नया। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने जानकारी दिया कि शिक्षा बोर्ड के सभी कर्मचारी और अधिकारी वीरवार को बिना किसी व्यक्तिगत मोटर के उपयोग के ही कार्यालय आएंगे।

हालांकि जो कर्मचारी दूर से स्कूल आते हैं वह किसी सार्वजनिक यातायात का इस्तेमाल करके स्कूल आएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा है कि आप पेट्रोल डीजल वाली गाड़ियों के जगह इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दीजिए।

वही सप्ताह में दो दिन बिना गाड़ियों के स्कूल आने के लिए कर्मचारियों से कहा गया है। आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंधन बचत के लिए अपील किया गया था जिसका सीधा असर कई सेक्टर में देखने को मिल रहा है।

मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से देश पर बड़ी संकट आ सकती है जिससे बचने के लिए सरकार के द्वारा पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई है। आपको बता दे की सरकार ने अपील किया है कि आप कम से कम गाड़ी का इस्तेमाल करें और हो सके तो वर्क फ्रॉम होम काम करें। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सोना कम से कम खरीदने का अपील किया है और विदेशी मुद्रा एक्सचेंज न करने के लिए भी कहा है। देश पर आने वाले संकट को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now