HBSE 12th Result Out: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, इस लिंक से कर सकते हैं चेक

On: May 12, 2026 5:21 PM
Follow Us:
जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, इस लिंक से कर सकते हैं चेक

HBSE 12th Result Out: आखिरकार हरियाणा बोर्ड के बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड के द्वारा 12वीं की नियमित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशल bseh.org.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर आप अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

तुरंत रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट का करें इस्तेमाल (HBSE 12th Result Out)

bseh.org.in

result.bseh.org.in

digilocker.gov.in

 इस बार कैसा रहा रिजल्ट

इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 6 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और इस बार 12वीं का रिजल्ट काफी अच्छा हुआ है। टोटल 87.97 परसेंट बच्चे पास हुए हैं।

इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पुरुषों से अच्छा लड़कियों ने प्रदर्शन किया है। पुरुषों के तुलना में लड़कियों ने 6.52 परसेंट अधिक स्कोर किया है। छात्रों का स्कोर जहां 81.45 परसेंट है वहीं छात्राओं का स्कोर 87.97 परसेंट है। इस बार सबसे पहला स्थान चरखी दादरी जिले का है वही नूह जिले का सबसे आखिरी स्थान है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now